पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी का जन्म कब हुआ था

द्विवेदी युग के प्रतिष्ठित साहित्यकार श्री पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी जी का जन्म छत्तीसगढ़ राज्य में 21 जून, 1894 हुआ था। इनके पिता का नाम पुन्नालाल था। वे सम्पादक तथा अध्यापक थे। पुन्नालाल जी के अवकाश ग्रहण करने के बाद पदुमलाल बख्शी जी ने 9 वर्ष तक सम्पादकका कार्य संभाला था।

प्रमुख रचनाएँ - 1. निबन्ध - प्रदीप, पंचपात्र, मेरे प्रिय निबन्ध, 2. कविता - शतदल, 3. कहानी - झलमला, 4. इतिहास - हिन्दी साहित्य विमर्श, विश्व साहित्य, हिन्दी कहानी साहित्य।

बख्शी जी के निबन्धों के विषय साहित्यिक तथा सामाजिक दोनों प्रकार के हैं। द्विवेदी युग की छाप उन पर थी। वे नवीन युग के निर्माण के लिए उत्सुक और आतुर थे। युगीन विचारों का प्रतिपादन उनके निबन्धों में हुआ। दर्शन, इतिहास तथा आध्यात्म से सम्बन्धित विषयों पर भी उन्होंने गम्भीर निबन्ध लिखे हैं। इनके अधिकांश आलोचनात्मक निबन्धों में तत्कालीन सामाजिक जीवन की आलोचना तथा साहित्य सिद्धान्तों की विवेचना हुई। भावात्मक निबन्ध भी इन्होंने लिखे हैं।

Related Posts