कर (tax) मुद्रा के रूप में एक अनिवार्य अंशदान है। जो नागरिकों के सामान्य हित एवं कल्याण के लिए सरकार द्वारा नागरिकों से वसूल किया जाता है। कर दो प्रकार के होते है जो की निम्न लिखित है -
प्रत्यक्ष कर किसे कहते हैं
प्रत्यक्ष कर वह होता है, जो उस व्यक्ति पर लगाया जाता है। जिसके द्वारा कर का भार वाहन किया जाता है। जैसे आयकर तथा संपत्ति कर आदि।
अप्रत्यक्ष कर किसे कहते हैं
अप्रत्यक्ष कर वहां होता है, जो एक व्यक्ति पर लगाया जाता है। किंतु आंशिक अथवा पूर्ण रूप से दूसरे व्यक्ति द्वारा वाहन किया जाता है। जैसे बिक्री कर मनोरंजन कर आदि।