भूमि किसे कहते हैं?

भूमि पृथ्वी का वह भाग है जिस पर हम निवास करते हैं। पशु, पक्षी और सभी जीव जंतु रहते हैं। जिस पर पेड़ पौधे वनस्पति उगते हैं। जिसके अंदर अनेक प्राकृतिक संसाधन भरे हैं। यहां पृथ्वी का 3 /10 भाग है और इसे स्थलमंडल कहते हैं।

भूमि किसे कहते हैं

मृदा भूमि का वह ऊपरी सतह है, जिसमें खनिज व अन्य ऑर्गेनिक पदार्थ मिलते हैं। और जिस पर पेड़ पौधे उग सकते हैं, या उगाए जा सकते हैं। मृदा कहलाते हैं।

भूमि क्षरण के कारण

भूमि क्षरण तेज वर्षा आंधी तथा तूफान से मिट्टी की ऊपरी सतह कुछ ही दिनों में बहा ले जाती है। जबकि इसके बनने में बहुत अधिक समय लगता है।

अतः मिट्टी की रक्षा करना बहुत आवश्यक है, भूमि क्षरण - जल और हवा दोनों से होता है। 

जल द्वारा भूमि क्षरण - जहां वनस्पति क्षेत्र अविरल तथा अपर्याप्त है। और आसपास भी सघन वन नहीं होते वहां की भूमि जल्द ही उड़ जाते है। वर्षा जल भरने के साथ ही मिट्टी भी बह जाती है। यदि तेज वर्षा होती है, तो यह अधिक शीघ्र होता है।

हवा द्वारा भूमि क्षरण - वायु के तेज प्रवाह से भी भूमि क्षरण होता है। तेज हवा अपने साथ मिट्टी के छोटे-छोटे कणों को भूमि से उठाकर बहुत दूर ले जाती है। तथा वहां से पुनः वायु वेग के साथ तूफान के रूप में बहुत दूर उड़ जाते हैं। जिससे भूमि का क्षरण होता रहता है।

Related Posts