कंप्यूटर किसे कहते हैं - computer kise kahate hain

कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है। जो दिए गए निर्देशों का पालन करके डेटा को आउटपुट करता हैं। कंप्यूटर लैटिन शब्द कम्प्यूटारे से लिया गया है जिसका अर्थ गणना करना होता हैं।

कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ़्टवेयर के माध्यम से विभिन्न कार्य करता है। इसमें मेमोरी होती है जो डेटा, प्रोग्राम और प्रोसेसिंग के परिणाम को स्टोर करती है। कंप्यूटर का आविष्कार चार्ल्स बैबेज ने 1837 में किया था। चार्ल्स बैबेज को कंप्यूटर का जनक भी कहा जाता है।

कंप्यूटर का भाग

  1. प्रोसेसर
  2. मेमोरी
  3. मदरबोर्ड
  4. स्टोरेज डिवाइस
  5. इनपुट डिवाइस
  6. आउटपुट डिवाइस

कंप्यूटर के प्रकार

कंप्यूटर एक ऐसा उपकरण है जो डेटा को मीनिंगफुल जानकारी में बदलता है। यह यूजर द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार इनपुट को प्रोसेस करता है और आउटपुट देता है। कंप्यूटर विभिन्न प्रकार के होते हैं। उन्हें आकार और क्षमता के आधार पर वर्गीकृत किया जा सकता है।

आकार के आधार पर, कंप्यूटर पांच प्रकार के होते हैं:

  1. सुपर कंप्यूटर
  2. मेनफ़्रेम कंप्यूटर
  3. मिनी कंप्यूटर
  4. वर्कस्टेशन
  5. पर्सनल कंप्यूटर

1. सुपर कंप्यूटर

सुपर कंप्यूटर सभी प्रकार के कंप्यूटरों में सबसे तेज और सबसे महंगा होता हैं। इस कंप्युटर में विशाल भंडारण क्षमता और तेज गति होती है। यह कंप्यूटर प्रति सेकंड लाखों निर्देशों को क्रियान्वित कर सकता है। सुपर कंप्यूटर का उपयोग विशिष्ट कार्य के लिए होता हैं। इसमे इंजीनियरिंग, मौसम पूर्वानुमान, चिकित्सा, अंतरिक्ष अनुसंधान और वैज्ञानिक विषयों में आने वाले संख्यात्मक समस्याओं को हल करने के लिए उपयोग किए जाते हैं।

2. मेनफ़्रेम कंप्यूट

मेनफ़्रेम कंप्यूटर एक मल्टी यूजर कंप्यूटर है। जिस पर एक साथ हजारों यूजर कार्य कर सकते है। इस कंप्यूटर का उपयोग बड़ी संगठनों द्वारा अपने व्यवसाय संचालन को चलाने के लिए किया जाता है। क्योंकि वे इसकी मदद से बड़ी मात्रा में डेटा को स्टोर और प्रोसेस कर सकते हैं। 

उदाहरण: के लिए बैंक, विश्वविद्यालय और बीमा कंपनियां अपने ग्राहकों, छात्रों और पॉलिसी धारकों के डेटा को स्टोर करने के लिए मेनफ्रेम कंप्यूटर का उपयोग करती हैं।

3. मिनी कंप्यूटर

मिनी कंप्यूटर को मिडरेंज कंप्यूटर के रूप में भी जाना जाता है। यह भी एक मल्टी यूजर कंप्यूटर हैं। जिन्हें एक साथ कई यूजर इतेमाल कर सकते है। इसलिए इसका उपयोग आम तौर पर छोटे व्यवसायों और फर्मों द्वारा उपयोग किए जाते हैं। इसकी क्षमता और स्पीड मेनफ्रेम कंप्यूटर की तुलना में कम होती है। तथा पर्सनल कंप्यूटर की तुलना में अधिक होती है।

4. वर्क स्टेशन

वर्क स्टेशन एक सिंगल यूजर कंप्यूटर होता है। यह पर्सनल कंप्यूटर की तरह है, लेकिन इसमें शक्तिशाली माइक्रोप्रोसेसर और उच्च गुणवत्ता वाला मॉनिटर लगा होता है। इसकी स्टोरेज क्षमता और गति पर्सनल कंप्यूटर और मिनी कंप्यूटर की तरह होती है। वर्क स्टेशन का उपयोग आमतौर पर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और हैवी ग्राफिक डिजाइन में किया जाता है। 

पर्सनल कंप्यूटर की तुलना में यह अधिक डाटा स्टोर कर सकता है तथा इसमें अच्छा सीपीयू लगा होता है। जिसके कारण इसकी स्पीड भी अधिक हो जाती है। इसका उपयोग एनिमेशन, डाटा ट्रांसफर और ऑडियो व वीडियो के संपादन में किया जाता है।

5. पर्सनल कंप्यूटर

पर्सनल कंप्यूटर को मल्टी पर्पस के लिए उपयोग किया जाता है जिसका आकार, क्षमता और कीमत अन्य कंप्यूटर से कम होता है। पर्सनल कंप्यूटर का उद्देश्य बड़े कार्य के बजाय सामान्य कार्य के लिए किया जाता है। मुख्य रूप से 1970 और 1980 के दशक के अंत में, पर्सनल कंप्यूटर शब्द का इस्तेमाल किया गया था।

क्षमताओं के आधार पर कंप्यूटर तीन प्रकार के होते हैं:

  1. एनालॉग कंप्यूटर
  2. डिजिटल कम्प्यूटर
  3. हाइब्रिड कंप्यूटर

1. एनालॉग कंप्यूटर

एनालॉग कंप्यूटर सका उपयोग एनालॉग डेटा को प्रोसेस करने के लिए किया जाता है। एनालॉग कंप्यूटर डेटा को भौतिक मात्रा के रूप में संग्रहीत करके गणना करता हैं। यह डिजिटल कंप्यूटर से काफी अलग है, जो परिणामों को दर्शाने के लिए सांकेतिक संख्याओं का उपयोग करता है। 

एनालॉग कंप्यूटर उन स्थितियों के लिए अच्छा होता हैं जिनमें अंकों को परिवर्तित किए बिना डेटा को मापने की आवश्यकता होती है। एनालॉग कंप्यूटर का उपयोग औद्योगिक और वैज्ञानिक अनुप्रयोगों में किए जाते हैं।

एक डिजिटल कंप्यूटर को एक डिजिटल सिस्टम के रूप में माना जा सकता है जो विभिन्न कम्प्यूटेशनल कार्य करता है।

2. डिजिटल कंप्यूटर

पहला डिजिटल कंप्यूटर 1940 में विकसित किया गया था जिसका उपयोग संख्यात्मक गणनाओं के लिए किया जाता था।

डिजिटल कंप्यूटर बाइनरी नंबर सिस्टम का उपयोग करते हैं, जिसमें दो अंक होते हैं: 0 और 1 बाइनरी अंक को बिट कहा जाता है। डिजिटल कंप्यूटर सिस्टम को दो भागों में बांटा गया है - हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर। 

3. हाइब्रिड कंप्यूटर

हाइब्रिड कंप्यूटर एक प्रकार का कंप्यूटर सिस्टम होता है जो डिजिटल कंप्यूटर के साथ-साथ एक एनालॉग कंप्यूटर के कार्य को करने के लिए बनाया जाता है। इस डिवाइस को डिजिटल रूप में डेटा को प्रोसेस करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

इसलिए, यह पहले प्राप्त एनालॉग सिग्नल को बदलता है, फिर डिजिटल डेटा को प्रोसेस करता है। यह कंप्यूटर मरीजों के दिल की धड़कन को मापता और प्रदर्शित करता है।

कंप्यूटर के लाभ

1. कंप्यूटर आपकी कार्य करने की गति को बढ़ाता है। आप कंप्युटर की सहायता से को भी फाइल को आसानी से और तेज़ी से बना सकते हैं। एडिट, सेव और प्रिंट कर सकते हैं।

2. कंप्यूटर की सहायता से आप किसी को भी आसानी से ईमेल भेज सकते हैं। इंंटरनेट का उपयोग कर कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने दोस्तों और परिवार से वीडियो काल या मेसेज की ममद से बात कर सकते हैं।

3. कंप्यूटर में आप अधिक मात्रा में डाटा को संग्रहीत कर सकते है। उदाहरण के लिए, आप अपनी फाइलों, फ़िल्मों, चित्रों, गीतों आदि को संग्रहीत कर सकते हैं।

4. यह न केवल आपको डेटा स्टोर करने की अनुमति देता है बल्कि आपको अपने डेटा को व्यवस्थित करने में भी सक्षम होता है। उदाहरण के लिए, आप अलग-अलग डेटा और सूचनाओं को स्टोर करने के लिए अलग-अलग फोल्डर बना सकते हैं।

5. यदि आप व्याकरण में अच्छे नहीं हैं तो यह अच्छी अंग्रेजी लिखने में मदद करता है। इसी तरह, यदि आप गणित में अच्छे नहीं हैं। तो आप गणना करने और परिणामों को स्टोर करने के लिए कंप्यूटर का उपयोग कर सकते हैं।

6. इसका उपयोग शारीरिक रूप से अक्षम लोगों की मदद के लिए किया जा सकता है, जैसे स्टीफन हॉकिंग, जो बोलने में सक्षम नहीं थे। बोलने के लिए कंप्यूटर का इस्तेमाल करते थे।

कंप्यूटर हमारे जीवन का एक हिस्सा बन गया है। हम दिन में बहुत सी चीजें करते हैं जो कंप्यूटर पर निर्भर हैं। कुछ सामान्य उदाहरण इस प्रकार हैं -

एटीएम - एटीएम से पैसे निकालते समय आप एक ऐसे कंप्यूटर का उपयोग कर रहे हैंं। जो एटीएम को निर्देश लेने और उसके अनुसार पैसे निकालने में सक्षम बनाता है।

डिजिटल करेंसी - कंप्यूटर आपके लेन-देन और शेष राशि का रिकॉर्ड आपके खाते में रखता है और बैंक में आपके खाते में जमा धन को डिजिटल रिकॉर्ड के रूप में संग्रहीत किया जाता है।

ट्रेडिंग - शेयर बाजार में दिन-प्रतिदिन के कारोबार के लिए कंप्यूटर का उपयोग करते हैं।

स्मार्टफोन - जिस स्मार्टफोन का हम दिन भर कॉलिंग, मेसेजिंग, ब्राउजिंग के लिए इस्तेमाल करते हैं। वह खुद एक कंप्यूटर है।

Related Posts