बी.ई. इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस जैसे विषयों में
डिग्री इसरो में जॉब पाने के लिए सबसे अच्छी है। गणित, भौतिकी और खगोल
विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री है तो बहुत अच्छी बात है। भौतिकी और गणित में
पीएचडी इसरो में एडमिशन के लिए एक अतिरिक्त लाभ दे सकता है।
इसरो में एडमिशन कैसे ले
इसरो में एडमिशन के लिए इसरो केंद्रीकृत भर्ती बोर्ड (ICRB) परीक्षा को पास करना होता हैं। इसरो में सीधी भर्ती के लिए भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान (IIST), तिरुवनंतपुरम में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।
पूरे भारत में कुल 32 केंद्रों के साथ, हर साल इसरो प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है, जिसके लिए उम्मीदवारों को सिविल, इलेक्ट्रिकल, आर्किटेक्चर, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस और रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग स्ट्रीम से आमंत्रित किया जाता है।
इसरो में वैज्ञानिक की सैलरी कितनी होती है
एक इसरो वैज्ञानिक को लगभग 1 लाख रुपये का वेतन मिलता है जो स्पष्ट रूप से बताता है कि यह एक उच्च भुगतान वाली नौकरी है। इसरो वैज्ञानिक/इंजीनियर का वेतन रु. 95,059 - 1,07,635 तक होता हैं।
Post a Comment
Post a Comment