कनाडा की राजधानी क्या है?

कनाडा का नाम अपने सुना ही होगा। फिल्मों में अक्सर कनाडा का नाम आता हैं। और अधिकतर भारतीय कनाडा जाना पसंद करते हैं। यह देश उत्तरी अमेरिका में स्थित है। इस देश का क्षेत्रफल लगभग 99.8 लाख वर्ग किलोमीटर हैं। जो दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है।

कनाडा की राजधानी

कनाडा की राजधानी ओटावा है। कनाडा के सबसे बड़े शहरों की बात करे तो वह टोरंटो, मॉन्ट्रियल और वैंकूवर हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ इसकी दक्षिणी और पश्चिमी सीमा लगती है। 

ओटावा शहर ओटावा नदी और रिड्यू नदी के संगम पर स्थित है। 2021 तक ओटावा शहर की आबादी 1,017,449 थी। यह देश का सबसे अधिक आबादी वाला चौथा बड़ा शहर हैं।

कनाडा की प्रति व्यक्ति आय विश्व की 24वीं सबसे अधिक है। जबकि इसकी अर्थव्यवस्था दुनिया में आठवीं सबसे बड़ी है। कनाडा संयुक्त राष्ट्र , NATO , G7, G20 , आर्थिक सहयोग और विकास संगठन सहित कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय समूहों का हिस्सा है।

कनाडा की राजधानी क्या है  - Canada in Hindi

कनाडा दुनिया की झीलों का चौथा स्थान है। देश के पूर्व में अटलांटिक महासागर, उत्तर में आर्कटिक महासागर और पश्चिम में प्रशांत महासागर स्थित हैं। 243,042 किलोमीटर (151,019 मील) की दुनिया की सबसे लंबी तटरेखा के साथ कनाडा में विशाल समुद्री भूभाग भी है। संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ दुनिया की सबसे बड़ी भूमि सीमा साझा करती हैं।

कनाडा के प्रधानमंत्री - जस्टिन ट्रूडो जो 23वें वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। उसकी उम्र वर्तमान में 51 साल है। ट्रूडो लिबरल पार्टी के नेता हैं। जो कनाडा के इतिहास में दूसरे सबसे कम उम्र के प्रधान मंत्री हैं। वह पियरे ट्रूडो के बेटे हैं। जो कनाडा के 15 वें प्रधानमंत्री थे। ट्रूडो का जन्म ओटावा में हुआ था और उन्होंने 1994 में मैकगिल विश्वविद्यालय से साहित्य कला में स्नातक की डिग्री प्राप्त किया था।

कनाडा के प्रधानमंत्री

कनाडा की करेंसी - कैनेडियन डॉलर कनाडा की मुद्रा है। लोग इसको दर्शाने के लिए Can$ और C$ डॉलर का उपयोग करते हैं। कैनेडियन डॉलर को कई नागरिको और विदेशी मुद्रा व्यापारियों द्वारा लूनी के रूप में प्रयोग किया जाता है।

अमेरिकी डॉलर, यूरो, येन और स्टर्लिंग के बाद, कनाडाई डॉलर दुनिया की पांचवीं सबसे अधिक आरक्षित मुद्रा है। कनाडा की आर्थिक मजबूती और देश की कानूनी और राजनीतिक व्यवस्था के कारण कनाडाई डॉलर केंद्रीय बैंकों में लोकप्रिय है।

कनाडा की करेंसी

कनाडा की भाषा - कनाडा में कई भाषाएँ बोली जाती रही हैं। कनाडा बनने से पहले इस क्षेत्र में 70 से अधिक अलग-अलग भाषा बोली जाती थी। उनमें से अधिकांश देशी भाषाएँ अभी भी बोली जाती हैं। हालाँकि, अधिकांश लुप्त भी हो गयी हैं। कनाडा की स्थापना के बाद से अंग्रेजी और फ्रेंच आधिकारिक भाषाएँ रही हैं। और यह दोनों देश में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाएँ हैं।

2016 की जनगणना के अनुसार अंग्रेजी 56.0% और फ्रेंच 21.4% कनाडाई लोगों की मातृभाषाएँ हैं। 1969 के राजभाषा अधिनियम के तहत सरकारी सेवाओं और अदालतों में अंग्रेजी और फ्रेंच दोनों को पूरे कनाडा में आधिकारिक दर्जा प्राप्त है।

कनाडा की संस्कृति - कनाडा की संस्कृति कलात्मक साहित्य, संगीत, राजनीतिक और सामाजिक तत्वों का प्रतीक है। कनाडा की संस्कृति यूरोपीय संस्कृति से प्रभावित रही है, ज्यादातर रहने वाले लोग ब्रिटिश और फ्रेंच है, जो कनाडा की अप्रवासी आबादी में शामिल हो गए हैं। कनाडा की आबादी के कुछ हिस्से भौगोलिक निकटता के कारण अमेरिकी संस्कृति से भी प्रभावित हुए हैं।

कनाडा की जनसंख्या - जनसंख्या के आधार पर कनाडा 37वें स्थान पर है, जहाँ दुनिया के 0.5% लोग रहते है। 2022 तक यहाँ की जनसख्याँ 39 मिलियन से अधिक हैं। हालाँकि भूमि क्षेत्र के हिसाब से चौथा सबसे बड़ा देश हैं। लेकिन अधिकांश हिस्सा विरल बसा हुआ है। इसकी अधिकांश आबादी सिर्फ दो प्रांतों ओंटारियो और क्यूबेक में निवास करती हैं। 

कनाडा का जनसंख्या घनत्व बहुत कम है। लेकिन कई यूरोपीय देशों की तुलना में अधिक है। कनाडा के सबसे बड़े जनसंख्या केंद्र टोरंटो, मॉन्ट्रियल, वैंकूवर, कैलगरी, एडमोंटन और ओटावा हैं।

कनाडा के उत्तरी भाग कृषि योग्य नहीं है यह देश की जनसख्याँ वहन क्षमता को काफी कम करती है। 2021 में कनाडा का जनसंख्या घनत्व 4.2 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर था।

2021 की जनगणना के अनुशार जनसंख्या 36 करोड़ से अधिक थी, जो 2016 के आंकड़े से लगभग 5.2 प्रतिशत अधिक है। 1990 और 2008 के बीच जनसंख्या में 5.6 मिलियन की वृद्धि हुई हैं। जो लगभग 20.4 प्रतिशत के बराबर है।

कनाडा की जनसंख्या

कनाडा में धर्म - कनाडा में ईसाई धर्म सबसे बड़ा धर्म है। 2021 में ईसाई धर्म का पालन करने वाले 56.4% थे। इस्लाम का पालन करने वाले 4.9%, हिंदू धर्म 2.3%, सिख धर्म 2.1%, बौद्ध धर्म 1.0% और यहूदी धर्म 0.9% हैं।

देश में धार्मिक पालन की दर लगातार कम हो रही है। हलाकि यह देश धार्मिक स्वतंत्रा की आजादी देता है। कनाडा का कोई आधिकारिक धर्म नहीं है।

कनाडा में धर्म
Related Posts