आयरलैंड की राजधानी कहां है?

आयरलैंड यूरोप महाद्वीप का एक द्वीप देश है। यह ब्रिटेन के पश्चिम में स्थित हैं। 2011 की जनगणना के अनुशार आयरलैंड की जनसंख्या लगभग 6.6 मिलियन थी। यह ब्रिटेन के बाद यूरोप में दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला द्वीप है।

आयरलैंड की राजधानी डबलिन हैं। जो देश का सबसे बड़ा शहर भी है। यह शहर लिफ़ी नदी के एक खाड़ी पर स्थित हैं। इसकी शहरी क्षेत्र की आबादी 1,173,179 है, जबकि 2016 तक डबलिन क्षेत्र की जनसंख्या 1,347,359 थी।

7 वीं शताब्दी ईस्वी के दौरान एक छोटे बस्ती के साथ डबलिन शहर का विकास हुआ हैं। 17 वीं शताब्दी में शहर का तेजी से विस्तार हुआ और 1800 में यह ब्रिटिश साम्राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर था। 1922 में स्वतंत्रता के बाद, डबलिन आयरलैंड की राजधानी बन गया। डबलिन शिक्षा, कला और संस्कृति का केंद्र है।

आयरलैंड के भौगोलिक क्षेत्र में मैदान और पहाड़ शामिल हैं, जिसमें कई नदियाँ फैली हुई हैं। इसकी अधिकतर भाग हरी-भरी वनस्पति से घिरा हुआ है।

Related Posts