वेटिकन सिटी की राजधानी क्या है?

वेटिकन सिटी एक स्वतंत्र देश है। जो इटली के राजधानी रोम के भीतर स्थित है। वेटिकन सिटी 1929 के बाद इटली से स्वतंत्र हो गया है। क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों की दृष्टि से वेटिकन सिटी विश्व का सबसे छोटा देश है। वेटिकन सिटी पवित्र-राजतंत्रीय देश है, जो पोप द्वारा शासित है ।

वेटिकन सिटी की राजधानी

वेटिकन सिटी एक बड़े क्षेत्र के बजाय एक शहर है। यह अपने आप में एक संप्रभु देश भी है। इसका आकार अधिक न होने के कारण इसका कोई विशेष राजधानी नहीं है। पूरा देश ही राजधानी के रूप में कार्य करता हैं।

यह देश केवल इटली के साथ सीमा साझा करता हैं। वेटिकन सिटी एक मात्र स्वतंत्र शहर वाला देश है जो सिर्फ 100 एकड़ में फैला है। वेटिकन सिटी में पूर्ण राजशाही शासन है। एक देश जिस प्रकार के कार्य करता हैं। वैसे ही वेटिकन सिटी भी पासपोर्ट और लाइसेंस जारी करता है। देश का सर्वोच्च कैथोलिक पादरी होता हैं।

वेटिकन सिटी का इतिहास 

वेटिकन सिटी का इतिहास कैथोलिक चर्च के इतिहास से जुड़ा हुआ है, क्योंकि यह रोमन कैथोलिक चर्च का आध्यात्मिक और प्रशासनिक केंद्र है।

कहा जाता है कि वेटिकन की स्थापना 326 ईस्वी में हुई थी। जब सम्राट कॉन्सटेंटाइन ने पोप सिल्वेस्टर को वेटिकन का महल दान किया था। प्राचीन रोमन काल में वेटिकन हिल पहले से ही एक पवित्र स्थल था।

1870 में इटली में वेटिकन सिटी पर कब्जा कर लिया और पोप ने अपनी अस्थायी शक्ति खो दी। 1929 में वेटिकन एक स्वतंत्र राज्य बन गया, जब होली सी और इटली के साम्राज्य के बीच लेटरन संधि पर हस्ताक्षर किए गए। इस संधि ने वेटिकन सिटी को एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दी और इसे संप्रभुता प्रदान किया।

तब से, वेटिकन सिटी को पोप द्वारा शासित किया जाता रहा है, जो कैथोलिक चर्च के प्रमुख और वेटिकन सिटी के प्रमुख होता हैं। वेटिकन कई महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक संस्थानों का घर है, जिनमें सेंट पीटर की बेसिलिका, सिस्टिन चैपल और वेटिकन संग्रहालय शामिल हैं, जो कला के दुनिया के कुछ महान कार्यों का घर है।

आज, वेटिकन सिटी एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो हर साल लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता है। यह कैथोलिक चर्च की शक्ति और प्रभाव का प्रतीक है, और इसका इतिहास स्वयं चर्च के इतिहास के साथ जुड़ा हुआ है।

Related Posts