पोखर किसे कहते हैं?

पोखर ऐसे जल-भरे गड्ढे को कहते हैं जो झील से छोटा हो, हालाँकि झील और तालाब के आकारों में अंतर बताने के लिये कोई औपचारिक मापदंड नहीं है। इनका मोटा-मोटा नाप लगभग 2 हेक्टेयर से 8 हेक्टेयर तक का होता है।

पोखर किसे कहते हैं

छोटे तालाब को पोखर कहा जाता हैं। पोखर ताजे पानी का एक छोटा सा क्षेत्र होता है। यह एक नदी या एक धारा से अलग होता है क्योंकि इसमें बहता पानी नहीं होता है और यह एक झील से अलग है क्योंकि इसका एक छोटा क्षेत्र होता है। अक्सर पोखर बरसात के मौसम में ज्यादा देखने को मिलता हैं। 

पोखर का आकर लगभग 1.8 मीटर से अधिक गहरा नहीं होता है। कुछ तालाब प्राकृतिक रूप से बनते हैं। यह झरने के पानी से भरते है या फिर बारिश के पानी से भरे होते हैं। जिन्हें कभी-कभी ओसपोंड के रूप में जाना जाता है। नीचे आप पोखर का चित्र देख सकते हैं। 

पोखर एक सामान्य निर्माण है ज्यादातर जगहों पर आसानी से देखा जा सकता हैं। पोखर वर्षावन और नमी वाले स्थानों में पाया जाता हैं। जहा वर्षा अधिक होती हैं। पोखर में पानी स्थिर होता हैं क्योकि पानी को बाहर निकलने के लिए कोई मार्ग नहीं होता हैं। वह केवल अधिक गर्मी से सुख जाता हैं। यह आकर में बहुत छोटे होते हैं।



Related Posts