राजधानी शहर एक देश या प्रांत का प्रमुख शहर होता है। राजधानी शहरो में सरकार की महत्वपूर्ण कार्ययालय और दफ्तर होते हैं। राजधानी शहर को किसी भी देश की धड़कन कहा जा सकता है। जहा से पुरे देश को संचालित किया जाता हैं।
हमारे देश की राजधानी की बात करे तो नयी दिल्ली हैं। इसी प्रकार सभी देशो की अपनी अपनी राजधानी होती हैं।ऐतिहासिक रूप से किसी देश का आर्थिक केंद्र अक्सर राजनीतिक शक्ति का केंद्र और आगे चलकर देश की राजधानी बन जाती हैं।
हलाकि कई बार राजधानी को पूर्ण रूप से नया बसाया जाता हैं। इसका कारण कई हो सकते हैं। घनी आबादी, पर्यावरण की समस्या या सुनिश्चित मार्ग का न होना आदि।
ब्रिटिश काल के समय भारत की राजधानी कलकत्ता थी जिसे बाद में स्थानांत्रित कर दिल्ली लाया गया। जहा पर कई कार्यालय और स्मारक बनाये गए। साथ ही मार्गो को सुनिचित तरीके से बनाया गया ताकि भविष्य में कठिनाईया न हो।
राजधानी किसे कहते हैं
राजधानी एक ऐसा शहर है, जहां एक क्षेत्र की सरकार स्थित होती है। जहां सरकारी भवन और सरकारी नेता काम करते हैं। इस क्षेत्र को एक राष्ट्र, राज्य, प्रांत या अन्य राजनीतिक इकाई के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। राजधानियों को आमतौर पर कैपिटल सीट कहा जाता है।
अंग्रेजी में अक्सर एक राजधानी शहर के नाम का उपयोग उस देश की सरकार के लिए किया जाता है, जिसकी वह राजधानी है। उदाहरण के लिए वाशिंगटन और नयी दिल्ली के बीच संबंध का अर्थ संयुक्त राज्य अमेरिका और इंडिया के बीच संबंध को दर्शना है।
राजधानी शब्द की उत्पत्ति
राजधानी को अंग्रेजी में कैपिटल सिटी कहा जाता हैं। कैपिटल शब्द लैटिन कैपुट से निकला है, जिसका अर्थ केंद्र या मुख्य होता हैं। राजधानी शब्द देश की केंद्र और शक्ति का प्रतिनिधित्व करती हैं। यह शब्द प्राचीन भारत के प्रांतो व राज्यों में भी उपयोग किया जाता था। वर्तमान भारत में 28 राज्य और 8 केंद्रशासित प्रदेश हैं। जिनकी अपनी अपनी राजधानी हैं।
राजधानी शहर से जुड़ी कुछ बातें
राजधानी शहर किसी देश की प्रशासनिक कार्यालय का मुख्यालय होता है। जिसे कानून या संविधान द्वारा निर्दिष्ट किया जाता है। राजधानी में देश के कार्यपालिका, न्यायपालिका और व्यवस्थापिका स्थित होता है।
राजधानी आमतौर पर देश के सबसे बड़े शहरों में से एक होता हैं। राजधानी आकर में अक्सर सबसे बड़े होते हैं। उदाहरण के लिए, टोक्यो जापान की राजधानी होने के साथ-साथ इसका सबसे बड़ा शहर भी है। इंग्लैंड राजधानी लंदन है और सबसे बड़ा शहर भी है।
कई देश की राजधानी देश में सबसे बड़ा शहर नहीं होता है। उदाहरण के लिए, भारत की राजधानी नई दिल्ली है, जो मुंबई से छोटी है। और पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद है, जो कराची से छोटी है। इसके अलावा, अमेरिका महाद्वीप के देशों में, राजधानी शहर सबसे बड़े शहर नहीं होते हैं। उदाहरण के लिए, न्यूयॉर्क शहर संयुक्त राज्य अमेरिका की सबसे बड़ा शहर है लेकिन राजधानी नहीं है।
कई देशों में इस से अधिक राजधानी होती है जैसे की बोलीविया देश में दो राजधानी है। सूकर और ला पाज़ शहर। दक्षिण अफ्रीका में तो तीन राजधानिया है प्रिटोरिया, केपटाउन, और ब्लोमफ़ोन्टिन। सिंगापुर मोनाको और वैटिकन सिटी जैसे शहर राजधानी देश है।
सभी देशों की राजधानी हो यह जरुरी नहीं है। जैसे नौरू एक ऐसा देश है। जिसकी आधिकारिक तौर पर कोई राजधानी नहीं है। लेकिन यारन का जिला, जहां सरकार का मुख्यालय है उसे राजधानी कहा जा सकता है।
राजधानियां उन शहरों में हो सकती हैं जो पहले से ही सुनियोजित हो जैसे लंदन या रोम, या एक नया शहर बनाया जा सकता है। जैसे कैनबरा और अलेक्जेंड्रिया जैसी।
कई देश अपनी राजधानियां बदल सकते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी फिलाडेल्फिया और न्यूयॉर्क शहर रह चुकी है। बाद में सन 1800 में वाशिंगटन, डी.सी. को राजधानी बनाया गया।
देश और उनकी राजधानी
देश | राजधानी |
अफगानिस्तान | काबुल |
अल्बानिया | तिराना |
अल्जीरिया | अल्जीयर्स |
अंगोला | लुआंडा |
अर्जेंटीना | ब्यूनस आयर्स |
ऑस्ट्रेलिया | कैनबरा |
ऑस्ट्रिया | वियना |
बहामा | नासाउ |
बहरीन | मनामा |
बारबाडोस | ब्रिजटाउन |
बेलारूस | मिन्स्क |
बेल्जियम | ब्रसेल्स |
बरमूडा | हैमिल्टन |
भूटान | थिम्फू |
बोलीविया | सुक्रे |
ब्राजील | ब्रासीलिया |
बुल्गारिया | सोफिया |
कंबोडिया | नोम पेन्ह |
कैमरून | Yaoundé |
कनाडा | ओटावा |
चिली | सैंटियागो |
चीन | बीजिंग |
कोलम्बिया | बोगोटा |
क्रोएशिया | ज़गरेब |
क्यूबा | हवाना |
साइप्रस | निकोसिया |
चेक गणराज्य | प्राग |
डेनमार्क | कोपेनहेगन |
मिस्र | काहिरा |
इथियोपिया | अदीस अबाबा |
फिजी | सुवा |
फिनलैंड | हेलसिंकी |
फ्रांस | पेरिस |
गाम्बिया | बांजुल |
जॉर्जिया | त्बिलिसी |
जर्मनी | बर्लिन |
घाना | अक्करा |
ग्रीस | एथेंस |
हंगरी | बुडापेस्ट |
आइसलैंड | रेकजाविक |
इंडोनेशिया | नुसंतारा |
ईरान | तेहरान |
इराक | बगदाद |
आयरलैंड | डबलिन |
इसराइल | यरूशलेम |
इटली | रोम |
जमैका | किंग्सटन |
जापान | टोक्यो |
कजाकिस्तान | अस्ताना |
केन्या | नैरोबी |
किर्गिस्तान | बिश्केक |
लाओस | वियनतियाने |
लातविया | रीगा |
लेबनान | बेरूत |
लाइबेरिया | मोन्रोविया |
लीबिया | त्रिपोली |
लिथुआनिया | विनियस |
लक्समबर्ग | लक्समबर्ग सिटी |
मेडागास्कर | अंटानानारिवो |
मलेशिया | कुआलालंपुर |
मालदीव | माले |
माली | बामाको |
माल्टा | वेलेटा |
मॉरीशस | पोर्ट लुईस |
मेक्सिको | मेक्सिको सिटी |
मोनाको | मोनाको सिटी |
मंगोलिया | उलानबातर |
मोरक्को | रबात |
मोजाम्बिक | मापुटो |
म्यांमार | Naypyidaw |
नामीबिया | विंडहोएक |
नेपाल | काठमांडू |
नीदरलैंड | एम्स्टर्डम |
नाइजीरिया | अबुजा |
न्यूज़ीलैंड | वेलिंगटन |
उत्तरी कोरिया | प्योंगयांग |
नॉर्वे | ओस्लो |
ओमान | मस्कट |
पाकिस्तान | इस्लामाबाद |
फिलीपींस | मनीला |
पोलैंड | वारसा |
पुर्तगाल | लिस्बन |
कतर | दोहा |
रोमानिया | बुखारेस्ट |
रूस | मास्को |
रवांडा | किगाली |
सऊदी अरब | रियाद |
सर्बिया | बेलग्रेड |
सेशेल्स | विक्टोरिया |
सिएरा लियोन | फ्रीटाउन |
सोमालिया | मोगादिशू |
दक्षिण अफ्रीका | केप टाउन |
दक्षिण कोरिया | सियोल |
दक्षिण सूडान | जुबा |
स्पेन | मैड्रिड |
श्रीलंका | श्री जयवर्धनेपुरा कोटे |
सूडान | खार्तूम |
स्वीडन | स्टॉकहोम |
स्विट्जरलैंड | बर्न |
सीरिया | दमिश्क |
ताइवान | ताइपे |
तजाकिस्तान | दुशांबे |
तंजानिया | डोडोमा |
थाईलैंड | बैंकॉक |
ट्यूनीशिया | ट्यूनिस |
तुर्की | अंकारा |
तुर्कमेनिस्तान | अश्गाबात |
युगांडा | कंपाला |
संयुक्त अरब अमीरात | अबू धाबी |
संयुक्त राज्य अमेरिका | वाशिंगटन, डी.सी. |
उरुग्वे | मोंटेवीडियो |
उज़्बेकिस्तान | ताशकंद |
जाम्बिया | लुसाका |
जिम्बाब्वे | हरारे |
Post a Comment
Post a Comment