अपोलो 11 नासा के द्वारा भेजे गए एक महत्वपूर्ण अंतरिक्ष मिशन था। जिसे चाँद पर 22 जुलाई 1969 को पहली बार किसी मनुष्य को धरती से चांद पर भेजा गया था। चाँद पर जाने वाले अंतरिक्ष वैज्ञानिक नील आर्मस्ट्रांग और ऐडविन बज़ ऐल्ड्रिन जुनियर थे। जिन्होंने मनवा इतिहास में पहली बार चाँद की धरती पर अपने कदम रखे थे।
अपोलो 11 क्या है |
अपोलो 11 वह अंतरिक्ष यान था जिसने पहली बार मानव को चंद्रमा पर उतारा था। नील आर्मस्ट्रांग और पायलट बज़ एल्ड्रिन ने अमेरिकी चालक दल का गठन किया जिसने 20 जुलाई 1969 को अपोलो लूनर मॉड्यूल ईगल को चाँद में उतारा था। नील आर्मस्ट्रांग छह घंटे 39 मिनट बाद 21 जुलाई को 02:56 मिनिट पर चंद्र सतह पर कदम रखने वाले पहले व्यक्ति बने। 19 मिनट बाद एल्ड्रिन ने चाँद पर कदम रखा। उन्होंने अंतरिक्ष यान के बाहर लगभग ढाई घंटे साथ बिताए। आर्मस्ट्रांग और एल्ड्रिन ने चंद्रमा की सतह पर 21 घंटे, 36 मिनट बिताए।