बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में कितने प्रतिशत लोग फ्रेंच बोलते हैं?

लगभग बेल्जियम की एक तिहाई आबादी द्वारा फ्रेंच भाषा बोली जाती है। यह फ्रांसीसी समुदाय की आधिकारिक भाषा है। बेल्जियम के राजधानी क्षेत्र मे लगभग 45% निवासी, अपनी प्राथमिक भाषा के रूप में फ्रेंच बोलते हैं।

बेल्जियम साम्राज्य की तीन आधिकारिक भाषाएँ डच, फ्रेंच और जर्मन हैं। कई गैर-सरकारी, अल्पसंख्यक भाषाएँ और बोलियाँ भी बोली जाती हैं।

बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में कितने प्रतिशत लोग फ्रेंच बोलते हैं

बेल्जियम देश की स्थापना वर्ष 1830 में हुई थी जब ब्रुसेल्स एक बहुभाषी शहर में तब्दील हो गया था। जहां पहले डच भाषी लोग रहते थे और अब फ्रेंच और डच भाषा का मिश्रण है।

फ्रेंच ब्रुसेल्स में 80 प्रतिशत आबादी द्वारा बोली जाने वाली भाषा है। यह शहर की पहली भाषा हैं। बाकी 20 प्रतिशत आबादी द्वारा डच बोली जाती है। अंग्रेजी और जर्मन अन्य भाषाएँ हैं। लेकिन, फ्रेंच और डच अधिक इस्तेमाल की जाने वाली दो प्रमुख भाषाएं हैं।

बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स ने एक विशेष समस्या प्रस्तुत की जब डच भाषी लोगों ने देश में बहुमत का गठन किया। ब्रुसेल्स में 80 प्रतिशत आबादी फ्रेंच बोलती थी जबकि 20 प्रतिशत डच भाषी थे।

1950 और 1960 के दशक के दौरान डच भाषी और फ्रेंच भाषी समुदायों के बीच तनाव शुरू हुआ। जिसे ब्रुसेल्स की विशेष समस्या (Particular Problem) के रूप में जानी जाती हैं।

कई फ्लेमिश लोग अपनी दूसरी भाषा के रूप में फ्रेंच बोलते हैं। बेल्जियम फ्रेंच ज्यादातर मामलों में, पेरिसियन फ्रेंच के समान है, लेकिन शब्दावली, उच्चारण और शब्दार्थ में थोड़े अलग है।

बेल्जियम का संविधान देश की स्वतंत्रता के बाद से, निजी क्षेत्र में भाषा की स्वतंत्रता की गारंटी देता है। अनुच्छेद 30 निर्दिष्ट करता है कि बेल्जियम में बोली जाने वाली भाषाओं का उपयोग वैकल्पिक है।

Related Posts