ताजिकिस्तान की राजधानी कहां है?

ताजिकिस्तान एशिया में स्थित एक देश है। जिसका क्षेत्रफल 143,100 किमी 2 है। इसकी सीमा अफगानिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और चीन से लगती है। इस देश के लोगो को ताजिक कहा जाता हैं। प्राचीन काल में ताजिक वर्तमान ताजिकिस्तान, अफगानिस्तान और उजबेकिस्तान के कुछ हिस्सों में रहते थे।

ताजिकिस्तान की राजधानी कहां है

ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे है। जनवरी 2020 तक दुशांबे की जनसंख्या 863,400 थी । पहले इस शहर को द्युशाम्बे के नाम से भी जाना जाता था। यह शहर 750-930 मीटर की ऊंचाई में बसा हुआ है। 

दुशांबे नाम एक बड़े बाजार से उत्पन्न हुआ हैं जो सोमवार को संचालित होता था। जो समय के साथ साथ शहर को भी दुशांबे के नाम से जाना जाने लगा। दुशांबे शब्द का अर्थ फ़ारसी भाषा में सोमवार होता है। 

  • दुशांबे ताजिकिस्तान की राजधानी है।
  • दुशांबे का कुल क्षेत्रफल 48 वर्ग मील है।
  • 2015 में दुशांबे की आबादी 822,000 थी। 
  • दुशांबे समुद्र तल से 2,316 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
  • दुशांबे की आधिकारिक भाषा ताजिक है।
  • ताजिकिस्तान की आधिकारिक मुद्रा सोमोनी है।
  • 2013 में आने वाले पर्यटकों की 208,000 थी।

Related Posts