विश्व की सबसे मीठी झील कौन सी है

बैकाल झील दुनिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है यह दुनिया की सबसे गहरी झील है। यह रूस के दक्षिणी साइबेरिया क्षेत्र में स्थित है। 1996 में इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था।

बैकाल झील दुनिया की सबसे पुरानी झील है। यह लगभग 1,700 से 1,800 स्थानिक पौधों और जानवरों की प्रजातियों का घर है। इसके अतिरिक्त, झील की गहराई के कारण, इसमें दुनिया के ताजे पानी का 20 प्रतिशत हिस्सा मौजूद है।

इसका आयतन 5,521 घन मील है। अधिकतम गहराई 5,354 फीट हैं इसका निम्नतम बिंदु समुद्र तल से 4,000 फीट से अधिक नीचे है।



Related Posts