what is tense in Hindi
Verb के जिस रूप में कार्य के होने के time का पता चले उसे Tense कहते हैं। दूसरे शब्दों में – जिस रूप से क्रिया के होने के समय का बोध हो, उसे Tenses कहते हैं।
The form of a verb which tells the time of the action to be done is called tense. In other words, the form in which the time of action is known, it is called tense.
इन वाक्यों को देखो
- रेशमा स्कूल जाती है। - Reshma goes to school.
- रेशमा स्कूल गई। - Reshma went to school.
- रेशमा स्कूल जाएगी। - Reshma will go to school.
उपरोक्त वाक्यों में goes, went और will go, verbs हैं।
- वाक्य में क्रिया 'goes' present tense को दर्शाता है और वर्तमान समय को दर्शाता है।
- वाक्य में क्रिया 'went' past tense को दर्शाता है और भूतकाल को संदर्भित करता है।
- वाक्य में क्रिया 'will go' future tense को दर्शाता है और भविष्य के समय को संदर्भित करता है।
Tense से हम verb के रूप और समय की हमारी अवधारणा (Past, Present और Future) के बीच concept को समझ सकते हैं।
Time और Tense एक ही चीज नहीं हैं। Time एक सार्वभौमिक अवधारणा है। इसके तीन भाग हैं: भूत, वर्तमान और भविष्य। Tense का सम्बन्ध केवल verb से है।
यह आवश्यक नहीं है कि यदि क्रिया Present tense में है, तो वह केवल वर्तमान समय को ही दर्शाएगी। यह भी आवश्यक नहीं है कि यदि क्रिया Past tense में है, तो वह भूतकाल को दर्शाएगी।
वाक्यों पर ध्यान दे -
- The match takes place on Sunday.
- मैच रविवार को होता है।
यहाँ verb 'takes place' simple present tense में है, लेकिन क्रिया भविष्य के समय व्यक्त करती है।
- Mohan is about to come.
- मोहन आने वाला है।
यहाँ 'present tense' निकट भविष्य के समय को व्यक्त करता है।
- The Sun sets in the west.
- सूर्य पश्चिम में अस्त होता है।
यह एक सार्वभौमिक सत्य है। यहां, यह तीनों समयों के लिए है: भूत, वर्तमान और भविष्य।
पारंपरिक ग्रामर के अनुसार अंग्रेजी में तीन Tenses होते हैं,
- Present Tense
- Past tense
- Future tense.
Post a Comment
Post a Comment