भारत का क्षेत्रफल कितना है?

भारत दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है जहां विविधता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है। आजादी के बाद से इसने चौतरफा सामाजिक-आर्थिक प्रगति हासिल की है। भारत कृषि उत्पादन में आत्मनिर्भर हो गया है और अब दुनिया के शीर्ष औद्योगिक देशों में से एक है।

भारत का क्षेत्रफल कितना है

भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है। जो की विश्व की कुल भूमि का 2.3 प्रतिशत है। भारत क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है। और 1.3 अरब जनसंख्या के साथ विश्व का दूसरा देश है।

भारत के उत्तर में हिमालय है और दक्षिण में हिन्द महासागर स्थित है। भारत तीन और से समुद्र से घिरा हुआ है।भारत भूमध्य रेखा के उत्तर में 8°4' उत्तर से 37°6' उत्तरी अक्षांश और 68°7' पूर्व से 97°25' पूर्वी देशांतर के बीच स्थित है।

भारत उत्तर से दक्षिण तक 3,214 किमी और पूर्व से पश्चिम तक 2,933 किमी तक फैला है। इसकी 15,200 किमी की भूमि सीमा और 7,516.6 किमी की तटरेखा है।

भारत पश्चिम में अरब सागर, दक्षिण-पश्चिम में लक्षद्वीप सागर, पूर्व में बंगाल की खाड़ी और दक्षिण में हिंद महासागर से घिरा है। पाक जलडमरूमध्य और मन्नार की खाड़ी भारत को श्रीलंका से अलग करती है।

गंगा भारत में उत्पन्न होने वाली सबसे लंबी नदी है। गंगा-ब्रह्मपुत्र प्रणाली अधिकांश उत्तरी, मध्य और पूर्वी भारत में व्याप्त है। जबकि दक्कन का पठार अधिकांश दक्षिणी भारत को कवर करता है। कंचनजंगा सिक्किम में स्थित भारत का सबसे ऊंचा स्थान है जिसकी ऊंचाई 8,586 मीटर हैं और दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है।

क्षेत्रफल के आधार पर भारत की स्थिति 

  1. रूस
  2. कनाडा
  3. अमरीका 
  4. चीन 
  5. ब्राजील 
  6. आस्ट्रेलिया 
  7. भारत

भारत का उत्तर से दक्षिण की लम्बाई 3214 किमी है। और पूर्व से पश्चिम  चौड़ाई 2933 किलोमीटर है। जबकि इसकी स्थलीय सीमा की लम्बाई 15200 किमी है। भारत की सीमा पाकिस्तान, अफगानिस्तान, तिब्बत, चीन, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश तथा म्यांमार से लगी है।

समुद्री सिमा की बात करे तो मालदीव, श्रीलंका, थाइलैंड और इंडोनेशिया से लगती है। पाकिस्तान, बांग्लादेश और म्यांमार के साथ भारत की स्थलीय सीमा और समुद्री सीमा दोनों जुड़ी हैं।

वर्तमान भारत में 28 राज्य तथा 8 केंद्र शासित प्रदेश है। दादर नगर हवेली और दामन दिव को जोड़कर एक कर दिया गया है वर्तमान में 8 केंद्र शासित प्रदेश है।

Related Posts