अंकसूची की द्वितीय प्रति मंगाने हेतु आवेदन पत्र

यदि आप अंकसूची की द्वितीय प्रति मंगाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आवेदन पत्र का उपयोग कर सकते  हैं। आप इस आवेदन को स्कूल / कॉलेज / विश्वविद्यालय जैसे संस्थान में जमा कर सकते हैं। आप अपनी आवश्यकता के अनुसार नीचे दिए गए आवेदन पत्र में कोई भी बदलाव कर सकते हैं।

अंकसूची की द्वितीय प्रति मंगाने हेतु आवेदन पत्र

प्रति,

सचिव महोदय जी,

माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ रायपुर,

विषय:- अंकसूची की द्वितीय प्रति लिपि हेतु आवेदन पत्र।

महोदय जी,

मैं अपनी अंकसूची की द्वितीय प्रति मंगाने हेतु आवेदन पत्र लिख रहा हूं क्योंकि ट्रेन में यात्रा के दौरान मेरी मूल मार्कशीट खो गई थी। महोदय, मेरा नाम मनोज पटेल है और मैं सत्र 2014 में 12 वी कला विभाग का छात्र था। दुर्भाग्य से, ट्रेन में मेरा सामान चोरी हो जाने के कारण मुझे भारी नुकसान हुआ हैं। मैं किसी भी नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर पा रहा हूँ।

अब मैं आपसे विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं कि कृपया मुझे तत्काल आधार पर अंकसूची की द्वितीय प्रति जारी करें और मैं अंकसूची के लिए कोई भी आवश्यक शुल्क जमा करूंगा, ताकि मैं नौकरियों की तलाश जारी रख सकूं।

आपको धन्यवाद,

दिनांक…

नाम - मनोज पटेल    

कला विभाग             

सत्र 2014                 

हस्ताक्षर…              

पता...                     


अंकसूची की द्वितीय प्रति मंगाने हेतु आवेदन पत्र (प्रारूप 2)

प्रति,

सचिव महोदय जी,

माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ रायपुर,

विषय:- अंकसूची की द्वितीय प्रति लिपि हेतु आवेदन पत्र।

महोदय जी,

मैंने आपको यह आवेदन पत्र मेरे 10 वी अंकसूची की द्वितीय प्रति हेतु लिखा हैं। दुर्भाग्य से, मैंने अपनी मूल अंकसूची खो दी है और मुझे आगे की पढ़ाई करने के लिए अंकसूची की आवश्यकता होगी। मैंने अभी ITI में फार्म डाला था और मेरा नाम आ गया हैं। इसके लिए मुझे अंकसूची की प्रति लिपि जमा करने की आवश्यकता हैं। 

कृपया मेरे आवेदन को स्वीकृत करें ताकि मुझे अंकसूची की द्वितीय प्रति मिल सके। कृपया मुझे जल्द से जल्द अंकसूची की द्वितीय प्रति भेजने की कृपा करे। मैं आपका बहुत आभारी रहूंगा।

सादर,

दिनांक…

नाम - कृष्ण कुमार शर्मा     

कक्षा 10 वी                       

सत्र 2012                         

हस्ताक्षर…                      

पता...                             

Related Posts