मानव अधिवास की समस्या का समाधान

तीव्र गति से बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण विकासशील देशों में प्रगति के साथ-साथ ग्रामीण एवं शहरी दोनों ही क्षेत्रों में अधिवास संबंधी नित नई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं का समाधान नितांत आवश्यक है।

मानव अधिवास की समस्या का समाधान

इसके लिए निम्नांकित उपाय अपनाये जाने चाहिए -

1. सर्वप्रथम जनसंख्या के तीव्र वृद्धि को रोकना आवश्यक है। इसके लिए जनसंख्या नियंत्रण संबंधी उपाय जैसे- परिवार नियोजन कार्यक्रम, संतति सुधार कार्यक्रम, संतान की संख्या निर्धारण, विवाह की वृद्धि, समाज में प्रचलित अंधविश्वासों को हतोत्साहित करना, स्वास्थ्य सेवाओं एवं मनोरंजन साधनों का विस्तार आदि को अपनाया जाना चाहिए। 

2. शिक्षा की समुचित व्यवस्थाए हो। ऐसी व्यवस्था हो कि देश का प्रत्येक नागरिक शिक्षित हो। शिक्षा के प्रचार से जनता में जागरुकता आयेगी। इससे कई समस्याओं का समाधान स्वतः हो जायेगा। 

3. नगरीय क्षेत्रों में अधिवास की समस्या का एक बड़ा कारण गाँव से शहर की ओर जनसंख्या का पलायन है। इस प्रवृत्ति को रोकने हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में ही शहरी सुविधाएँ जैसे- चिकित्सा, शिक्षा, मनोरंजन एवं रोजगार के अवसर आदि का विस्तार किया जाना चाहिए।

4. कृषकों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने हेतु उनके आय स्रोत को बढ़ाना आवश्यक है। इस हेतु गाँवों में कृषि के साथ-साथ कृषि से संबंधित एवं क्षेत्र में उपलब्ध स्थानीय सामाग्री के अनुरूप सहायक एवं कुटीर उद्योगों का विकास किया जाय साथ ही ग्रामीणों को इन उद्योगों से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जाना चाहिए।

5. गाँव एवं शहरों में पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेय जल उपलब्ध कराया जाए। गंदे जल के निकासी हेतु समुचित व्यवस्था भी आवश्यक है। जनता को जल संरक्षण एवं जल संचयन के उपायों से परिचित किया जाना भी नितांत अनिवार्य है ।

6. बस्तियाँ क्रमबद्ध एवं व्यवस्थित हों। मकान स्वच्छ एवं हवादार हों, प्रकाश की समुचित व्यवस्था हो। 

7. आवागमन के साधनों का विकास किया जाए। प्रत्येक गाँवों को सड़क एवं रेल मार्ग द्वारा निकटवर्ती शहरों से जोड़ा जाए।

8. आम जनता में पर्यावरण संरक्षण के प्रति विशेष जागरुकता अभियान चलाया जाए। 

9. संपूर्ण देश में एक जैसे कानून की व्यवस्था हो।

 10. जल निकासी की व्यवस्था हो।

Related Posts