तंजानिया की राजधानी क्या है?

तंजानिया अफ्रीका में स्थित एक देश है। तंजानिया की सीमा युगांडा, केन्या, मोज़ाम्बिक, जाम्बिया, रवांडा, बुरुंडी और कांगो से लगती हैं। अफ्रीका का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट किलिमंजारो तंजानिया में स्थित है।

तंजानिया की राजधानी क्या है

डोडोमा तंजानिया की राजधानी हैं। यह हिंद महासागर से लगभग 300 मील की दूरी पर स्थित हैं। तंजानिया में कई महत्वपूर्ण जीवाश्म पाए गए हैं, जिसमें से कई 6 मिलियन वर्ष पुराने हैं।

तंजानिया में भारी वर्षा के साथ काफी गर्म मौसम रहता है। देश में बारिश के दो मौसम पाए जाते हैं। सबसे अधिक वर्षा मार्च और मई के बीच होती है। बारिश की एक छोटी अवधि नवंबर से जनवरी तक होती है। 

तंजानिया की मुद्रा क्या है

तंजानिया शिलिंग तंजानिया की आधिकारिक मुद्रा है। TZS सेंट्रल बैंक ऑफ़ तंजानिया द्वारा जारी किया जाता है।

तंजानिया शिलिंग एक फ्री फ्लोटिंग करेंसी है, जो किसी अन्य मौद्रिक इकाई से जुड़ी नहीं है। तंजानिया शिलिंग 1966 से उपयोग में है।

तंजानिया की संस्कृति क्या है

तंजानिया एक सांस्कृतिक रूप से समृद्ध देश है जो सदियों पुरानी संस्कृतियों और परंपराओं को समेटे हुए है। स्थानीय आबादी पर्यटकों के साथ विनम्र होने के लिए जानी जाती है। 

तंजानिया में रहने वाले 120 से अधिक जातीय समूहों और विभिन्न धार्मिक मान्यता के लोग रहते है। यहां की संस्कृति कुछ स्थानीय परंपराओं और रीति-रिवाजों पर खड़ी हुई है।

Related Posts