अंडोरा की राजधानी क्या है?

अंडोरा यूरोप में स्थित एक छोटा सा देश हैं। जिसकी सीमा उत्तर में फ्रांस और दक्षिण में स्पेन से लगती है। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर अंडोरा ला वेला है।

अंडोरा यूरोप का छठा सबसे छोटा देश है, जिसका क्षेत्रफल मात्र 468 वर्ग किलोमीटर यानि 181 वर्ग मील है। इस देश में लगभग 79,034 लोग रहते है। अंडोरा क्षेत्र के हिसाब से दुनिया का 16वां सबसे छोटा देश है और जनसंख्या के हिसाब से 11वां सबसे छोटा देश है। 

इसकी राजधानी शहर अंडोरा ला वेला यूरोप का सबसे ऊंचा राजधानी है। इस देश की आधिकारिक भाषा कैटलन है। लेकिन अधिकतर लोग स्पेनिश, पुर्तगाली और फ्रेंच भाषा बोलते है। अंडोरा में लगभग हर साल 10.2 मिलियन लोग घूमने आते है। अंडोरा यूरोपीय संघ का सदस्य देश नहीं है। लेकिन संयुक्त राष्ट्र का सदस्य है।

अंडोरा की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार पर्यटन हैं। सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 80 प्रतिशत इसी से आता है। देश की कुल जीडीपी 3.4 बिलियन डॉलर हैं। जबकि प्रति व्यक्ति आय 41,930 डॉलर हैं।

Related Posts