Ad Unit

भारतीय कर प्रणाली के गुण - bhartiya kar pranali ke gun

भारतीय कर प्रणाली के गुण

भारतीय कर प्रणाली में निम्नांकित गुण विद्यमान हैं -

1. समानता - भारत में लगाये गये प्रत्यक्ष कर जैसे - आयकर, मृत्यु कर, सम्पत्ति कर आदि प्रगतिशील होने के कारण समानता पर आधारित हैं।

2. विविधता - भारतीय कर प्रणाली में विविधता विद्यमान है अर्थात् यहाँ अनेक प्रकार के कर लगाये जाते हैं।

3. निश्चितता - भारतीय कर प्रणाली में निश्चितता का भी गुण पाया जाता है, क्योंकि बजट प्रस्तुत करते समय करों की दर, सरकार को प्राप्त होने वाली संभावित आय आदि का उल्लेख कर दिया जाता है।

4. उत्पादकता - भारतीय कर प्रणाली में उत्पादकता का गुण पाया जाता है। इसमें करों से होने वाली आय में निरन्तर वृद्धि हो रही है।

5 लोचपूर्ण - भारतीय कर प्रणाली लोचपूर्ण है, क्योंकि प्रतिवर्ष करों की दर में परिवर्तन करके सरकार अपने राजस्व में परिवर्तन करती रहती है। 

6. प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कर - भारतीय कर प्रणाली में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष दोनों प्रकार के कर पाये जाते हैं।

7. अधिकतम सामाजिक लाभ - भारतीय कर प्रणाली अधिकतम सामाजिक लाभ सिद्धांत के अनुकूल है। कर लगाते समय सरकार इस बात का ध्यान रखती है कि करों का उत्पादन, वितरण एवं आर्थिक क्रियाओं पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े और समाज को अधिकतम लाभ अर्जित हो।

Related Posts