रिकार्डो के लगान सिद्धांत और आधुनिक लगान सिद्धांत में अन्तर
रिकार्डों के लगान सिद्धांत और आधुनिक लगान सिद्धांत में मुख्य अन्तर निम्नांकित हैं -
रिकार्डों के लगान सिद्धांत | आधुनिक लगान सिद्धांत |
---|---|
रिकार्डो का लगान सिद्धांत एक विशिष्ट सिद्धांत है। | आधुनिक लगान का सिद्धांत एक सामान्य सिद्धांत है। |
रिकार्डो के अनुसार लगान भूमि की मौलिक एवं अविनाशी शक्तियों का पुरस्कार है। |
आधुनिक लगान के सिद्धांत के अनुसार लगान साधन की अवसर लागत के ऊपर बचत है। |
रिकार्डो का लगान सिद्धांत केवल भूमि पर ही लागू होता है। |
आधुनिक लगान का सिद्धांत उत्पत्ति के सभी साधनों पर लागू होता है। |
रिकार्डों के लगान सिद्धांत में लगान का मापन सीमांत भूमियों के आधार पर किया जाता है। | आधुनिक लगान की गणना साधन की वास्तविक आय में अवसर लागत को घटाकर की जाती है। |
रिकार्डो के अनुसार लगान मूल्य को प्रभावित नहीं करता। | आधुनिक लगान सिद्धांत के अनुसार अधिकांश दशाओं में लगान मूल्य को प्रभावित करता है। |
रिकार्डो सीमांत भूमि को लगानहीन भूमि मानते हैं। | आधुनिक अर्थशास्त्रियों ने इस प्रकार की कोई कल्पना नहीं की। |
Post a Comment
Post a Comment