मीडिया की भाषा के स्वरूप को स्पष्ट कीजिए ।- media bhasha ke swaroop ko spasht kijiye

Post a Comment

मीडिया की भाषा के स्वरूप को स्पष्ट कीजिए

वर्तमान युग में विज्ञान के चमत्कार ने मीडिया के माध्यम से एक क्रांतिकारी विकास किया है आधुनिक युग में टी.वी., प्रेस, समाचार पत्र ने अपने को अत्याधुनिक स्वरूप में परिवर्तित कर मीडिया को प्रजातांत्रिक व्यवस्था का सशक्त हथियार बना लिया है। एक समय था जब सूचनाएँ प्रेषित करने में कई महीने लग जाते थे। 

आज विज्ञान की देन से सम्पूर्ण विश्व के वैश्वीकरण से पल भर में विश्व के किसी कोने की जानकारी घर बैठे ही प्राप्त की जा सकती है। कम्प्यूटर संचार और विविध सॉफ्टवेयर के प्रयोग से मीडिया का स्वरूप और अधिक आकर्षक हुआ है। दुष्कर और परिश्रम साध्य कार्य का अत्यंत सरलीकरण हो गया है।

मीडिया के क्षेत्र में प्रयुक्त भाषा के प्रयोगगत अध्ययन के लिए विविध विश्वविद्यालय खोल दिए गए हैं जहाँ विद्यार्थी मीडिया की तकनीक एवं भाषा का ज्ञान अर्जन कर रहे हैं वही मीडिया के इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों के तेजी से विस्तार के कारण रोजगार की अपार संभावनाएँ बढ़ी हैं। मीडिया के आधुनिकीकरण ने लाखों-करोड़ों लोगों को अपने अन्दर आत्मसात् कर रोजगार प्रदान किया है।

Related Posts

Post a Comment