परिपत्र किसे कहते हैं - paripatr kise kahate hain

परिपत्र अंग्रेजी शब्द CIRCULER का पर्याय है। कार्यालय में कार्यरत् सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सूचना देने के लिए यह प्रसारित किया जाता है। 

परिपत्र में किसी नये निर्णय, परिवर्तन,रियायत  अथवा सूचनाओं का उल्लेख किया जाता है। परिपत्र की रचना आवश्यकतानुसार सरकारी पत्र या ज्ञापन समान के होती है।

परिपत्र का 
नमूना परिपत्र

संख्या - 8/4/37/20....

भारत सरकार 
खाद्यान्न विभाग

प्रेषक

अनमोल तिवारी, 
उपसचिव, भारत सरकार

सेवा में,

सभी राज्य सरकारें । 
नई दिल्ली - 2, 2 जुलाई 20.... 

विषय - खाद्यान्नों की वसूली। 

महोदय,

मुझे यह सूचना देने का निर्देश हुआ है कि देश में खाद्यान्नों की वर्तमान स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने यह निश्चय किया है कि अन्न बहुल राज्यों में सरकारों द्वारा अन्न की वसूली की जाये। प्रत्येक राज्य के लिए विस्तृत सूचना शीघ्र दी जायेगी।

इस सम्बन्ध में आप जो कार्यवाही करें, उसका और खाद्यान्न वसूल की प्रगति का साप्ताहिक विवरण इस मंत्रालय को भेजते रहें।

आपका विश्वास भाजन 
अनमोल तिवारी उपसचिव
भारत सरकार




Related Posts