प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अन्तर- print media or electronic media mein antar

Post a Comment

मीडिया को दो भागों में विभाजित किया जा सकता है - 

(1) प्रिंट मीडिया एवं 

(2) इलेक्ट्रॉनिक मीडिया। 

प्रिंट मीडिया समाचार प्रेषण एवं प्राप्ति का परम्परागत माध्यम है। दैनिक समाचार पत्रों, पत्रिकाओं के रूप इनका प्रकाशन होता है। समाचार प्राप्ति का रास्ता, सुलभ, त्वरित एवं परम्परागत माध्यम प्रिंट मीडिया है। इसके माध्यम से हम देश-विदेश एवं क्षेत्रीय खबरों को प्राप्त कर सकते हैं। आम जनता के बीच इस मीडिया के जबरदस्त आकर्षण होता है। 

प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अन्तर स्पष्ट कीजिये । 

प्रिंट मीडिया में साहित्य, संस्कृति एवं विभिन्न विषयों से संबंधित लेखों का समावेशन होने के कारण लोगों की रुचि इसमें ज्यादा होती है। विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी के निरन्तर विकास से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने अपने पाँव पसारे हैं। समाचार प्राप्ति का साधन अब सिर्फ अखबार नहीं रह गया है। 

हम इलेक्ट्रॉनिक मीडिया यथा - रेडियो, दूरदर्शन एवं इंटरनेट से भी समाचार प्राप्त करते हैं । जीवन्त एवं सजीव प्रसारण के कारण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को लोग काफी पसन्द करते हैं। जनसंचार का यह बहुत बड़ा माध्यम बन गया है।

Related Posts

Post a Comment