निजी आय तथा वैयक्तिक आय में प्रमुख अन्तर निम्नांकित हैं -
निजी आय | वैयक्तिक आय |
---|---|
निजी आय, वैयक्तिक आय की तुलना में एक व्यापक धारणा है। | वैयक्तिक आय एक संकुचित धारणा है। |
निजी आय निजी उद्यमों एवं परिवारों की समस्त स्रोतों से आय की होती है। | वैयक्तिक आय व्यक्तियों अथवा परिवारों को प्राप्त होने वाली आय है। |
निजी आय में निगम कर, अवितरित लाभ आदि सम्मिलित रहते हैं। | वैयक्तिक आय में निगम कर एवं अवितरित लाभ शामिल नहीं होते। |
इसका सूत्र है – निजी आय = राष्ट्रीय आय - सार्वजनिक है क्षेत्र को घरेलू उत्पाद से प्राप्त आय + समस्त चालू हस्तांतरण। | इसका सूत्र है - वैयक्तिक आय = निजी आय-निगम कर- अवितरित लाभ। |