शहर किसे कहते है?

शहर एक ऐसा क्षेत्र है जहाँ बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। और यहाँ सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। शहरो में अधिकतर माकन पक्के होते हैं। परिवहन जैसे प्राथमिक सुविधाएं आसानी से प्राप्त हो जाती हैं। साथ ही बुनियादी सुविधावो को बनाए रखने के लिए सरकारें कार्य करती रहती हैं।

अधिकतर शहर आकार में बहुत बड़े होते हैं, जहाँ बड़ी संख्या में मानव बस्ती पायी जाती है। यह शहर को स्थायी बसी होती हैं। जहां के लोग गैर-कृषि कार्य करते हैं। शहरों में आवास, परिवहन, स्वच्छता, शिक्षा, रोजगार, वस्तुओं का उत्पादन और संचार जैसी प्राथमिक सुविधाएं आसानी से प्राप्त हो जाती हैं। शहरों में सरकारी संगठन और बड़े व्यवसाय भी पाए जाते है। जो जरूरतों को पूरा करने में सपनी भूमिका निभाते हैं।

पहले शहरो में भी काम आबादी रहती थी। लेकिन शहरीकरण के कारण दुनिया की आधी से अधिक आबादी अब शहरों में रहती है। वर्तमान समय के शहर आम तौर पर बड़े महानगरीय क्षेत्रों में परिवर्तित हो गए हैं। इस तरह के शहर का क्षेत्र बहुत बड़ा होता हैं। और इन शहरों को कई क्षेत्रों में बांटा जाता हैं। बड़ी सुविधाएं अक्सर शहर के केंद्रों की ओर रहती हैं।

शहर कितने प्रकार के होते हैं? विभिन्न प्रकार के शहर का विवरण नीचे दिया गया है -

1. मेट्रोप्लेक्स शहर - यह एक महानगरीय क्षेत्र हैं जो दो शहरों के मिलने से बनते हैं। इसे जुड़वाँ शहर भी कहा जाता हैं। इस प्रकार के शहर समय के साथ साथ मिलकर महानगर का निर्माण करते हैं। जुड़वा शहर कभी-कभी एक हवाई अड्डे के निर्माण से उत्पन्न होते हैं जो बड़े शहरों और और आसपास के छोटे शहरो के मिलने से बनते है।

2. मेगासिटी - 10 मिलियन से अधिक लोगों जिस शहर में रहते है उसे मेगासिटी कहा जाता हैं। इसमें पूरे शहरी समूह की आबादी की जनसख्या को गिना जाता है, अर्थात इसमें शहरी सीमा के बाहर उपनगरों में रहने वाले लोग शामिल होते हैं।

3.महानगर - एक बड़े शहरों और आसपास के महानगरीय क्षेत्रों के मिलने से बनता है जो मुख्य रूप से परिवहन और बुनियादी सुविधावों से जुड़े होते हैं। महानगर का निर्माण अधिकतर आर्थिक विकास और वाणिज्य के निरंतर प्रवाह के कारण होता है जो सभी क्षेत्रों को आपस में जोड़े रहती हैं और विकास का समर्थन करती है।

4. स्मार्ट शहर - यह वे शहर हैं जिसका निर्माण भविष्य को ध्यान में रखकर किया जाता हैं। इस प्रकार के शहर में परिवहन और प्रधोगिकी पर अधिक ध्यान दिया जाता हैं। इसका निर्माण करते समय आधुनिकीकरण के साथ साथ प्रकृति को ध्यान में रखा जाता हैं। डिजिटल और मानव प्रणालियों का प्रभावी एकीकरण स्मार्ट शहर की विशेता है।

5. वैश्विक शहर - एक ऐसा शहर है जो वैश्विक आर्थिक केंद्र के रूप में कार्य करता है। वैश्वीकरण का दुनिया भर में वित्त, व्यापार और संस्कृति पर अलग-अलग प्रभाव पड़ा है। वैश्विक शहर व्यापारिक गतिविधि का महत्वपूर्ण केंद्र होता है, जो अन्य शहरों को जोड़ने का कार्य करता है। जिनका विश्व व्यापर में आर्थिक मामलों पर प्रत्यक्ष प्रभाव होता है।

Related Posts