बंद अर्थव्यवस्था एवं खुली अर्थव्यवस्था में अंतर
बन्द एवं खुली अर्थव्यवस्था में प्रमुख अन्तर निम्नांकित हैं
बन्द अर्थव्यवस्था | खुली अर्थव्यवस्था |
---|---|
जब किसी देश का अन्य दूसरे देशों से कोई आर्थिक सम्बन्ध नहीं होता है। तो उसे बंद अर्थव्यवस्था कहते हैं। | जब किसी भी देश का अन्य देशों से आर्थिक सम्बन्ध स्थापित हो जाता है। जो उसे खुली अर्थव्यवस्था कहा जाता है। |
बन्द अर्थव्यवस्था में सकल घरेलू उत्पाद एवं राष्ट्रीय आय दोनों एक समान होते हैं। | खुली अर्थव्यवस्था में राष्ट्रीय आय एवं घरेलू आय में अन्तर होता है। |
बन्द अर्थव्यवस्था एक काल्पनिक अर्थव्यवस्था है। | खुली अर्थव्यवस्था एक वास्तविक अर्थव्यवस्था है। |
बन्द अर्थव्यवस्था में पूँजी निर्माण नगण्य होता है। | खुली अर्थव्यवस्था में पूँजी निर्माण तथा विनियोग दोनों होते हैं । |
बन्द अर्थव्यवस्था में उपभोग एवं विनियोग दोनों उत्पादन के बराबर होते हैं। |
खुली अर्थव्यवस्था में उपभोग तथा विनियोग का योग उत्पादन से अधिक भी हो सकता है और कम भी। |
बन्द अर्थव्यवस्था की आर्थिक क्रियाएँ शेष विश्व में होने वाले परिवर्तनों से अप्रभावित रहती हैं। | खुली अर्थव्यवस्था की आर्थिक क्रियाओं में शेष विश्व में होने वाले परिवर्तनों का प्रभाव पड़ता है। |
बन्द अर्थव्यवस्था में अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार के लाभ प्राप्त नहीं होते हैं। | खुली अर्थव्यवस्था में अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार के लाभ प्राप्त होते हैं। |