सकल घरेलू उत्पाद तथा सकल राष्ट्रीय उत्पाद में अन्तर लिखिए

सकल घरेलू उत्पाद तथा सकल राष्ट्रीय उत्पाद में प्रमुख अन्तर निम्नांकित हैं -

सकल घरेलू उत्पाद  सकल राष्ट्रीय उत्पाद
सकल घरेलू उत्पाद से अभिप्राय, एक देश की घरेलू सीमा में उत्पादित अंतिम वस्तुओं एवं सेवाओं के मौद्रिक मूल्य के योग से है। सकल राष्ट्रीय उत्पाद से अभिप्राय, एक देश के सामान्य निवासियों द्वारा उत्पादित अंतिम वस्तुओं व सेवाओं के मौद्रिक मूल्य के योग से है।

सकल घरेलू उत्पाद एक भौगोलिक धारणा है।अतः इसका संबंध देश की घरेलू सीमा से है।

सकल राष्ट्रीय उत्पाद एक राष्ट्रीय धारणा है। अतः इसका संबंध देश के सामान्य निवासियों से है।
बाजार कीमत सकल घरेलू उत्पाद = P×G + P×S सकल राष्ट्रीय उत्पाद = GDP + NFIA 
सकल घरेलू उत्पाद के मूल्य में विदेशों से प्राप्त शुद्ध साधन आय जोड़ने पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद का मूल्य प्राप्त होता है।  सकल राष्ट्रीय उत्पाद के मूल्य में से विदेशों से प्राप्त साधन-आय घटाने पर हमें सकल घरेलू उत्पाद का मूल्य प्राप्त होता है।
यदि विदेशों से प्राप्त साधन-आय ऋणात्मक है तो इसका मूल्य सकल राष्ट्रीय उत्पाद के मूल्य से अधिक होगा। यदि विदेशों से प्राप्त शुद्ध साधन-आय धनात्मक है तो इसका मूल्य सकल घरेलू उत्पाद के मूल्य से अधिक होगा।
Related Posts