जर्मनी की राजधानी क्या है?

जर्मनी यूरोप में स्थित एक देश हैं। जिसका क्षेत्रफल 357,022 वर्ग किलोमिटर हैं। यह देश बाल्टिक सागर, नॉर्थ सी और आल्प्स पर्वत के बीच स्थित हैं।

जर्मनी के पड़ोसी देश डेन्मार्क, पोलैंड, चेक रिपब्लिक, औस्ट्रिया, स्विट्जरलैंड, फ़्रान्स, लक्सम्बर्ग, बेल्जियम और नीदरलैंड हैं। बर्लिन जर्मनी की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह शहर देश के उत्तरी क्षेत्र में स्थित है। जो स्प्री और हवेल नदियों के बीच का क्षेत्र है। 

1961 से 1990 तक शहर को दो भागों में विभाजित था। जिसे पूर्वी और पश्चिमी बर्लिन के नाम से जाना जाता था। 18 वीं शताब्दी तक बर्लिन एक छोटा शहर हुआ करता था। लेकिन प्रशिया के सशक्तिकरण के बाद यह जर्मनी और यूरोप का सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्रों में से एक बन गया। 

बर्लिन को 1871 में जर्मन साम्राज्य ने अपनी राजधानी के रूप में स्थापित किया गया। जिसके बाद 1933 में यह शहर नाजी जर्मनी की राजधानी रही। 

देश की आधिकारिक भाषा जर्मन हैं। इस भाषा को बोलने वाले 100 मिलियन से अधिक लोग हैं। जिसके कारण यह यूरोप का सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा बन जाती हैं। 

जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वाल्टर स्टिनमिअर है। जिन्होंने 2017 में राष्ट्रपति का पदभार संभाला था। वह वर्तमान में दूसरी बार राष्ट्रपति चुने गए हैं।

Related Posts