द्वीप किसे कहते हैं?

पानी से घिरे हुए भूमि को द्वीप कहा जाता है। हलाकि महाद्वीप भी पानी से घिरे हुए हैं, लेकिन बहुत बड़े होने के कारण उन्हें द्वीप नहीं माना जाता है। ग्रीनलैंड विश्व का सबसे बड़ा द्वीप हैं। जो कनाडा के उत्तर में बसा हुआ हैं। ग्रीनलैंड लगभग 2,166,000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र को कवर करता है।

दुनिया भर में समुद्र, झीलों और नदियों में अनगिनत द्वीप हैं। वे आकार, जलवायु और उनमें रहने वाले जीवों के प्रकार में बहुत भिन्न होते हैं। कई द्वीप काफी छोटे होते हैं, जिनका क्षेत्रफल कुछ एकड़ से भी कम होता है। इन छोटे द्वीपों को अक्सर टापू कहा जाता है।

भारत में दो महत्वपूर्ण द्वीप समूह है - अरब सागर में लक्षद्वीप द्वीप समूह और बंगाल की खाड़ी में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह। भारत और श्रीलंका के बीच भी द्वीप हैं जो राम सेतु के अवशेष हैं जिनका निर्माण रामायण काल में हुआ माना जाता हैं।


Related Posts