मलक्का जलडमरूमध्य क्या है - what is the strait of malacca

मलक्का जलडमरूमध्य 800 किमी लंबा और 65-250 किमी चौड़ा जलसन्धि हैं। यह मलय प्रायद्वीप से उत्तर-पूर्व और इंडोनेशियाई द्वीप सुमात्रा के बीच पानी का खंड है। यह अंडमान सागर और चीन सागर को जोड़ता है। हिन्द महासागर और प्रशांत महासागरों के बीच मुख्य शिपिंग चैनल के रूप मेंकार्य करता हैं। यह दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण शिपिंग लेन में से एक है। इसका नाम मलक्का सल्तनत के नाम पर रखा गया है जिसने 1400 और 1511 के बीच जलडमरूमध्य पर शासन किया था। जिसके प्रशासन का केंद्र मलेशिया के आधुनिक राज्य मलक्का में स्थित था।

Related Posts