अमरकंटक कहां है?

अमरकंटक मध्य प्रदेश में स्थित एक तीर्थ स्थल है। अमरकंटक क्षेत्र एक अद्वितीय प्राकृतिक विरासत क्षेत्र है जो विंध्य और सतपुड़ा पर्वतमाला का मिलन बिंदु है। यहीं से नर्मदा नदी, सोन नदी और जोहिला नदी निकलती है।

अमरकंटक एक हिंदू तीर्थ स्थल है। कहा जाता है कि 15 वीं शताब्दी के लोकप्रिय कवि कबीर ने यही ध्यान किया था, जिसे अमरकंटक शहर में स्थित कबीर का मंच भी कहा जाता है। 

अमरकंटक दो शब्दों अमर और कंटक से मिलकर बना है। कवि कालिदास ने इस क्षेत्र का उल्लेख अमरकूट के रूप में किया है , जो बाद में अमरकंटक बन गया। 

इस क्षेत्र में कई महत्त्वपूर्ण मंदिर हैं। जो लोगो को अपने ओर आकर्षित करता हैं। कलचुरी काल का प्राचीन त्रिमुखी मंदिर के ठीक पीछे नर्मदा कुंड हैं। इनका निर्माण कलचुरि महाराजा कर्णदेव ने 1041-1073 ईस्वी के बीच करवाया था। 

श्री यंत्र मंदिर अमरकंटक की सबसे प्रमुख मंदिर हैं जिसके प्रवेश द्वार पर देवी लक्ष्मी, सरस्वती, काली और भुवनेश्वरी देवी की 4 विशाल मूर्ति है। उनके नीचे भगवान गणेश और कार्तिक की मूर्तियों के साथ 64 देवी देवताओं की मूर्तियां हैं।

Related Posts