Ad Unit

बेलारूस की राजधानी कहां है

बेलारूस यूरोप महाद्विप में स्थित एक देश है। इसकी सीमा रूस, यूक्रेन, पोलैंड, लिथुआनिया और लातविया से लगती है। बेलारूस का कुल क्षेत्रफल 207,600 वर्ग किलोमीटर हैं। इसकी आबादी की बात करे तो 9.4 मिलियन हैं। बेलारूस यूरोप का 13 वां सबसे बड़ा देश हैं।

बेलारूस की राजधानी कहां है

मिन्स्क शहर बेलारूस की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है।बेलारूस का उत्तर से दक्षिण तक विस्तार 560 किमी है, जबकि पश्चिम से पूर्व की ओर 650 किमी है। यह भूमि से घिरा हुआ है अर्थात इस देश को कोई समुद्री सीमा नहीं हैं।

देश का अधिकतर क्षेत्र समतल है जिसमे दलदली भूमि का बड़ा हिस्सा शामिल हैं। बेलारूस का लगभग 40% भाग वनों से आच्छादित है।

बेलारूस का सबसे ऊंचा स्थान द्ज़ायर्ज़िन्स्काया हारा है जिसकी ऊंचाई 345 मीटर हैं। जनवरी में इस देश का तापमान सबसे कम रहता हैं। न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता हैं। वर्षा की बात करे तो बेलारूस में 550 से 700 मिमी की औसत वार्षिक वर्षा होती है। यानी मध्यम वर्षा वाला क्षेत्र हैं।

बेलारूस में भारतीय नागरिक - बेलारूस में बहुत कम भारतीय रहते हैं। इस देश में 171 भारतीय नागरिक रहते हैं। इसमें व्यापारी और अन्य कामकाजी लोग शामिल हैं। इसके अलावा, वर्तमान में भारत के 809 छात्र बेलारूस के विभिन्न विश्वविद्यालयों में अध्ययन कर रहे हैं।

भाषा - बेलारूसी बेलारूस की आधिकारिक भाषा है। इसके आलावा अन्य देशों में भी भाषा को बोला जाता हैं - रूस, लिथुआनिया, लातविया, पोलैंड और यूक्रेन आदि।

Related Posts

Subscribe Our Newsletter