नाइजीरिया अफ्रीका महाद्विप में स्थित एक देश है। जिसका कुल क्षेत्रफल 923,769 वर्ग किलोमीटर है। और यहां 225 मिलियन से अधिक आबादी निवास करती हैं। जिसके कारण यह अफ्रीका का सबसे अधिक आबादी वाला देश है।
नाइजीरिया की राजधानी कहां है
नाइजीरिया की राजधानी अबुजा है। जबकि सबसे बड़ा शहर लागोस है। नाइजीरिया की सीमा उत्तर में नाइजर, उत्तर पूर्व में चाड, पूर्व में कैमरून और पश्चिम में बेनिन से लगती है। नाइजीरिया को 36 राज्यों में बांटा गया हैं।
इस देश पर 19 वीं शताब्दी से ब्रिटिशो का शासन था। अंग्रेजो ने नाइजीरिया पर कई दशकों तक शासन किया। अंतः 1 अक्टूबर 1960 को नाइजीरिया स्वतंत्र हुआ। आजादी के बाद यहाँ 1967 से 1970 तक गृहयुद्ध हुआ। 1999 के राष्ट्रपति चुनाव के पहले तक सेना का अधिकार था।
नाइजीरिया एक विवधता से भरा देश है जिसमें 500 अलग-अलग भाषाएं बोली जाती हैं। इस देश में 250 से अधिक जातीय समूह के लोग रहते हैं। जिसमे से तीन सबसे बड़े जातीय समूह होसा, योरूबा और इग्बो हैं।
जो कुल आबादी का 60% से अधिक है। देश की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। नाइजीरिया में धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार हैं। और यह दुनिया की कुछ सबसे बड़ी मुस्लिम और ईसाई आबादी का घर है।
नाइजीरिया की अर्थव्यवस्था अफ्रीका में सबसे बड़ी हैं। यह देश जीडीपी के हिसाब से दुनिया में 31वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। नाइजीरिया को अपनी बड़ी आबादी और अर्थव्यवस्था के कारण अफ्रीका के शक्तिशाली देश के रूप में जाना जाता है।
इसे विश्व बैंक द्वारा एक उभरता हुआ बाजार माना गया है। हालांकि, मानव विकास सूचकांक में देश का स्थान बहुत नीचे है और यह दुनिया के सबसे भ्रष्ट देशों में से एक है।
नाइजीरिया अफ्रीकी संघ का संस्थापक सदस्य है और कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों का सदस्य भी है, जिसमें संयुक्त राष्ट्र, राष्ट्रमंडल, एनएएम, पश्चिम अफ्रीकी राज्यों का आर्थिक समुदाय, इस्लामी सहयोग संगठन और ओपेक शामिल हैं।
Post a Comment
Post a Comment