गोलार्ध क्या होता है?

हम कह सकते हैं, कि एक गोलार्द्ध एक गोले का ठीक आधा है। सामान्य तौर पर, एक गोला दो गोलार्ध बनाता है। गोलार्ध का ऐसा ही एक अच्छा उदाहरण हमारी पृथ्वी है। जो दो गोलार्धों से मिलकर बनी है, दक्षिणी गोलार्ध और उत्तरी गोलार्ध। पृथ्वी को तीन आयामी रेखाओं में विभाजित किया गया है, जिसे कर्क रेखा, मकर रेखा और भूमध्य रेखा कहा जाता हैं। भूमध्य रेख पृथ्वी को दो बराबर भागों मे बाटती हैं।

गोलार्ध क्या होता है

किसी गोलाकार वस्तु के आधे भाग को गोलार्ध कहाँ जाता है। उत्तरी और दक्षिणी गोलार्ध भूमध्य रेखा से विभाजित होते हैं। जो पृथ्वी के दो ध्रुवों के बीच का वृत्त है। जब एक रेखा समतल गोले को बराबर भागों में काटता है, तो यह गोलार्द्ध बनाता है।

गोलार्ध क्या होता है - what is hemisphere

दक्षिणी गोलार्ध - पृथ्वी का आधा है जो भूमध्य रेखा के दक्षिण में है। इसमें पांच महाद्वीपों के हिस्से शामिल हैं अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका का लगभग 90 प्रतिशत, अफ्रीका का लगभग एक तिहाई और एशिया के कुछ द्वीप। 

पृथ्वी के घूर्णन के झुकाव के कारण गर्मी दिसंबर से फरवरी और सर्दी जून से अगस्त तक होती है। दक्षिणी ध्रुव दक्षिणी गोलार्ध क्षेत्र के केंद्र में है।

उत्तरी गोलार्ध - भूमध्य रेखा का उत्तरी भाग है। पृथ्वी की तिरक्षी झुकाव के कारण उत्तरी गोलार्ध में शीत ऋतु 22 दिसंबर के आसपास और ग्रीष्म ऋतु 21 जून के आस पास होता है। इस क्षेत्र में यूरोप महाद्वीप उत्तरी अमेरिका और एशिया महाद्वीप के क्षेत्र आते हैं।

आर्कटिक प्रदेश में जलवायु ठंडी होती हैं। यहाँ गर्मियों में कुछ दिनों के लिए सूरज नहीं डूबता हैं और सर्दियों के दौरान कुछ दिनों तक सूरज नहीं उगता है।

Related Posts