कोलेरू झील मीठे पानी की झील है। जो आंध्र प्रदेश में स्थित है और यह एशिया की सबसे बड़ी उथले मीठे पानी की झील है। झील का क्षेत्र 245 किमी वर्ग में फैला हुआ हैं। यह झील कृष्णा और गोदावरी डेल्टा के बीच स्थित है। यह झील एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण केंद्र है। यहाँ पर सर्दियों के मौसम में कई सुन्दर पक्षियों को देखा जा सकता हैं। जैसे साइबेरियन क्रेन, आइबिस और चित्रित सारस। झील में कई टापू हैं जिन्हें लंका कहा जाता है।