सौर वर्ष किसे कहते हैं

पृथ्वी को सूर्य के चारों ओर एक बार चक्कर लगाने में लगने वाला समय को सौर वर्ष कहा  जाता हैं। पृथ्वी को लगभग सूर्य की परिक्रमा करने में 365 1/4 दिन का समय लगता हैं। ग्रेगोरियन कैलेंडर में एक सामान्य वर्ष में 365 दिन होते हैं, और हर चौथा वर्ष 366 दिनों का होता है। जिसे लीप वर्ष कहते हैं।

सभी ग्रह का अलग अलग सौर वर्ष होता हैं। जैसे बुध हमारे सौर मंडल का सबसे तेज़ ग्रह है। यह सूर्य के चारों ओर घूमने के लिए मात्र 88 दिन का समय लेता हैं। अर्थात पृथ्वी का 88 दिन बुध में एक वर्ष होता हैं। बृहस्पति सूर्य की एक परिक्रमा को पूरा करने में लगभग 12 पृथ्वी वर्ष लगता हैं। पृथ्वी के 12 वर्ष बृहस्पति के एक वर्ष के बराबर हैं।

Related Posts