भोजपुरी भाषा की लिपि क्या है

भोजपुरी भाषा को कैथी लिपि में लिखी जाती है। भोजपुरी एक इंडो आर्यन भाषा है। जिसे भारत के बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड राज्य में बोली जाती है। जबकि नेपाल के कुछ इलाके में बी भोजपुरी बोली जाती हैं। भोजपुरी को सन्न 2000 तक भारत की लगभग 5% लोग बोलते थे। भारत के अलावा फिजी, गुयाना, मॉरीशस, दक्षिण अफ्रीका, सूरीनाम और त्रिनिदाद और टोबैगो जैसे देशो में भी बोला जाता है।

भोजपुरी शब्द की उत्पत्ति भोजपुर से हुई है। 12वीं शताब्दी में राजा भोज ने शाहाबाद पर कब्जा कर लिया और अपनी राजधानी भोजपुर की स्थापना किया। उनकी शासन प्रणाली भोजपुर गाँव में थी जो बक्सर के पास थी।

बक्सर में छोटका भोजपुर और बरका भोजपुर नाम के दो गांव आज भी मौजूद हैं, जहां उनके नवरत्न किले के खंडहर आज भी देखे जा सकते हैं। धीरे-धीरे भोजपुर शब्द आरा क्षेत्र का पर्याय बन गया और इस क्षेत्र में बोली जाने वाली भाषा को भोजपुरी लगा।

भोजपुरी मगधी प्राकृत से विकसित हुआ है, जिसने वर्धन वंश के शासनकाल के दौरान आकार लेना शुरू किया। बाणभट्ट ने अपने हर्षचरित में ईशानचंद्र और बेनीभारत नाम के दो कवियों का उल्लेख किया है जो प्राकृत और संस्कृत के बजाय स्थानीय भाषा में लिखते थे। भोजपुरी का सबसे पुराना रूप सिद्ध साहित्य और चर्यापद में 8वीं शताब्दी में देखा जा सकता है। 15वीं से 18वीं सदी में कबीर और अन्य संतों ने भोजपुरी में कई भजनों की रचना की हैं।

Related Posts