कश्मीरी भाषा की लिपि क्या है

कश्मीरी भाषा की लिपि देवनागरी और शारदा है। कश्मीरी लगभग 7 मिलियन लोगो द्वारा बोली जाने वाली एक भाषा है। जो मुख्य रूप से जम्मू और कश्मीर में बोली जाती हैं। भारत की संसद ने 2020 में डोगरी, हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी के साथ-साथ कश्मीरी को जम्मू और कश्मीर की आधिकारिक भाषा बनाने के लिए विधेयक पारित किया था। कश्मीरी भारत की 22 अनुसूचित भाषाओं में से एक है।

कश्मीरी भाषा को जम्मू और कश्मीर में लगभग 6.8 मिलियन लोग बोलते हैं और भारत के अन्य राज्यों में भी कश्मीरी भाषा बोली जाती हैं। कश्मीरी भाषा पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर के लगभग पाँच प्रतिशत लोगो द्वारा बोली जाती है।

कश्मीरी भाषा को लिखने के लिए तीन लिपि प्रणाली का इस्तेमाल किया जाता हैं: फ़ारसी-अरबी लिपि, देवनागरी लिपि और शारदा लिपि। कश्मीरी लिखने के लिए कभी-कभी अनौपचारिक रूप से रोमन लिपि का भी प्रयोग किया जाता है।

कश्मीरी भाषा को 8वीं शताब्दी के बाद शारदा लिपि में लिखी गई थी। बाद में कश्मीरी लिखने के लिए इस लिपि का उपयोग काम किया जाने लगा क्योंकि यह स्वर चिह्नों का प्रतिनिधित्व करने में असमर्थ थी। इसलिए, यह आज आम उपयोग में नहीं है और कश्मीरी पंडितों के धार्मिक समारोहों तक ही सीमित है।

Related Posts