पंजाबी भाषा की लिपि क्या है

पंजाबी भाषा की लिपि गुरुमुखी है जबकि पाकिस्तान में शाहमुखी लिपि का उपयोग किया जाता हैं। पंजाबी इंडो-आर्यन भाषा है यह पाकिस्तान और भारत में अधिक बोली जाती हैं । इस भाषा को लगभग 113 मिलियन लोग बोलते हैं। 2017 की जनगणना के अनुसार पंजाबी पाकिस्तान में 80.5 मिलियन लोगो द्वारा बोली जाती हैं। 

यह पाकिस्तान की सबसे अधिक बोली जाने वाली पहली भाषा है। जबकि भारत में 31.1 मिलियन लोग बंजाबी बोलते हैं। इस प्रकार यह देश की 11 वीं सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। 

दोनों देशो के आलावा पंजाबी सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका में एक विदेशी भाषा के रूप में बोली जाती है। पाकिस्तान में फारसी-अरबी और शाहमुखी वर्णमाला का उपयोग करके पंजाबी लिखी जाती है। जबकि भारत में गुरुमुखी वर्णमाला का उपयोग करके लिखा जाता है।

पंजाबी शब्द सिंधु नदी की पांच प्रमुख सहायक नदियों के नाम से उत्पन्न हुआ हैं। इसका अर्थ पांच नदियों का समूह है। यह क्षेत्र को संस्कृत में पंचनदा कहा जाता था। जिसका अर्थ है 'पांच नदियों की भूमि' हैं।

Related Posts