जॉर्ज पंचम कौन था - george pancham bharat kab aaya

जॉर्ज पंचम ब्रिटेन के राजा थे। इनका जन्म 3 जून, 1865 को हुआ था। पिता अल्बर्ट एडवर्ड और उसकी दादी महारानी विक्टोरिया थी। 1910 में जॉर्ज पंचम राजा बने। जॉर्ज के शासनकाल में गणतंत्रवाद और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का उदय हुआ। 1911 में जॉर्ज पंचम और महारानी मैरी भारत आयी थी। जार्ज पंचम के शासन कल में ही नयी दिल्ली को को भारत की राजधनी के रूप में घोषित किया गया था।

जॉर्ज पंचम की भारत यात्रा

1910 में जब जॉर्ज पंचम राजा बने, तो उन्होंने भारत लौटने का फैसला किया। जॉर्ज पंचम और उसकी टुकड़ी को भारत पहुंचने में पांच सप्ताह का समय लगा था। 300 वर्षों में पहली बार था जब एक ब्रिटिश सम्राट ने भारतीय धरती पर पैर रखा था। 

इस समय भारत में ब्रिटिश शासन के बढ़ते विरोध को कम करने की कोशिश थी। 12 दिसंबर के प्रसिद्ध दरबार समारोह में राजा ब्रिटिश प्रशासनिक राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित करने की घोषणा की। अगले दिन जॉर्ज और उसकी पत्नी लाल किले की यात्रा पर गए।

जॉर्ज पंचम कौन था
Newest Older
Related Posts