असमिया भाषा की लिपि क्या है

असमिया भाषा की लिपि असमीया है। असमिया असम में बोली जाने वाली एक भाषा है। यह इस राज्य की आधिकारिक भाषा है। एक सर्वे के अनुसार असमिया को 15 मिलियन से अधिक लोग बोलते हैं। अतीत में यह 17वीं शताब्दी से अहोम साम्राज्य की शासकीय भाषा थी।

अन्य पूर्वी इंडो-आर्यन भाषाओं के साथ असमिया भाषा 7 वीं शताब्दी सीई से पहले विकसित हुआ हैं। इससे मिलती जुलती भाषाएँ अंगिका, बंगाली, बिष्णुप्रिया मणिपुरी, चकमा, चटगांव, हजोंग, राजबांग्सी, मैथिली, रोहिंग्या और सिलहटी हैं। असमिया को बाएं से दाएं लिखा जाता हैं।

असमिया की उत्पत्ति पुरानी इंडो-आर्यन बोलियों में हुई थी। हालांकि इसकी उत्पत्ति और विकास की सटीकता स्पष्ट नहीं है। आमतौर पर यह माना जाता है कि असमिया और कामतापुरी भाषाएं पूर्वी मगधी कामरूपी बोली से निकली हैं। हालांकि कुछ लेखक इसका विरोध करते हैं।

Related Posts