गुजराती भाषा की लिपि क्या है

गुजराती भाषा की लिपि नागरी है। जिससे देवनागरी और नन्दिनागरी का विकास हुआ हैं। गुजराती गुजरात की मूल भाषा है और मुख्य रूप से गुजराती लोगों द्वारा बोली जाती है। गुजराती पुरानी गुजराती से निकली है। गुजराती 22 अनुसूचित भाषाओं में से एक है। यह गुजरात की आधिकारिक भाषा है, साथ ही दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव जैसे केंद्र शासित प्रदेशो की आधिकारिक भाषा भी है। गुजराती भाषा को 55.5 मिलियन से अधिक लोग बोलते हैं। यह भारत में छठा सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है।

गुजरात के बाहर भी  दक्षिण एशिया के कई हिस्सों में गुजराती बोली जाती है।अमेरिका और कनाडा में गुजराती सबसे अधिक बोली जाने वाली भारतीय भाषाओं में से एक है। गुजराती ब्रिटेन की राजधानी लंदन में चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। 

गुजराती संस्कृत से विकसित एक आधुनिक इंडो-आर्यन भाषा है। पुरानी गुजराती आधुनिक गुजराती और राजस्थानी के पूर्वज गुर्जरों द्वारा बोली जाती थी, जो गुजरात, पंजाब और मध्य भारत में निवास करते थे। 12 वीं शताब्दी की शुरुआत में भाषा को साहित्यिक भाषा के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। 

Related Posts