नेपाली भाषा की लिपि क्या है

नेपाली भाषा की लिपि देवनागरी है। इसके आलावा नेपाली को रंजना लिपि और प्रचलित लिपि में भी लिखा जाता हैं। नेपाली एक इंडो-आर्यन भाषा है। यह नेपाल की आधिकारिक और सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। भारत में नेपाली भाषा को अरुणाचल प्रदेश, असम, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम और उत्तराखंड आदि राज्यों में भी बोली जाती है। भूटान तथा म्यांमार में भी इस भाषा को बोला जाता है।

दक्षिण एशिया के आलावा नेपाली भाषा ब्रुनेई, ऑस्ट्रेलिया और दुनिया भर में नेपाली प्रवासी द्वारा उपयोग की जाती हैं। नेपाली लगभग दुनिया भर में 25 मिलियन लोगो द्वारा बोली जाती है। नेपाली भाषा को आधिकारिक भाषा के रूप में नेपाल ने 1933 में अपनाया गया था, जब गोरखा भाषा प्रकाशन समिति ने गोरखा भाषा की उन्नति के लिए अपना नाम बदलकर नेपाली भाषा रख लिया।

पश्चिमी नेपाल में 10वीं और 14वीं शताब्दी के आसपास नेपाली भाषा का विकास हुआ माना जाता है। यह भाषा संस्कृत से विकसित हुई है। नेपाली संविधान में अनुच्छेद 6 के तहत नेपाली को आधिकारिक राष्ट्र की भाषा या मातृभाषा के रूप में अपनाया गया हैं ।

Related Posts