एंजाइम किसे कहते हैं?

एंजाइम एक प्रोटीन है। जो रासायनिक प्रतिक्रिया की दर को तेज करता है। इस प्रतिक्रिया में एंजाइम नष्ट नहीं होता और इसका उपयोग बार-बार किया जा सकता है। एक कोशिका में हजारों विभिन्न प्रकार के एंजाइम अणु होते हैं। जिनमें से प्रत्येक का अलग अलग रासायनिक प्रतिक्रिया में योगदान होता है।

एंजाइम का सबसे महत्वपूर्ण कार्य पाचन में सहायता करना है। पाचन हमारे द्वारा खाए गए भोजन को ऊर्जा में बदलता है। हमारे लार, अग्न्याशय, आंतों और पेट में एंजाइम पाए जाते हैं। जो वसा, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट को तोड़ते हैं और इन पोषक तत्वों का उपयोग कोशिका की वृद्धि व मरम्मत के लिए करता हैं।

एंजाइम किसे कहते हैं
Related Posts