भारत में कई नदियाँ हैं, जो दक्षिण से उत्तर की ओर बहती हैं, लेकिन सबसे प्रसिद्ध नर्मदा नदी है। नर्मदा नदी भारतीय उपमहाद्वीप की पाँचवीं सबसे लंबी नदी है, जो मध्य प्रदेश के अमरकंटक से निकलती हैं और गुजरात से होते हुए अरब सागर में जाकर गिरती है। यह कई बिंदुओं पर दोनों राज्यों के बीच सीमा बनाती है। नर्मदा नदी को मध्य प्रदेश की जीवन रेखा के रूप में भी जाना जाता है और इसे हिंदू धर्म में एक पवित्र नदी माना जाता है।