गोदावरी नदी महाराष्ट्र की सबसे लंबी नदी है। यह नासिक जिले की त्र्यंबकेश्वर पहाड़ियों से निकलती है और बंगाल की खाड़ी में गिरने से पहले लगभग 1,465 किमी की लंबी दुरी तय करती है। गोदावरी नदी महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और अन्य पड़ोसी राज्यों में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराती है। गोदावरी नदी में जलविद्युत शक्ति का भी निर्माण किया जाता है।