पुर्तगाली भाषा की लिपि क्या हैं

पुर्तगाली यूरोप में बोली जाने वाली एक रोमन भाषा है। उपनिवेश के कारण यह विश्व के कई देशो में बोली जाती हैं। यह पूर्वी तिमोर, इक्वेटोरियल गिनी, और मकाऊ की कानूनी भाषा हैं। तथा पुर्तगाल, अंगोला, मोजाम्बिक, गिनी-बिसाऊ, केप वर्डे, साओ टोमे और प्रिसिप्ले और ब्राजील की आधिकारिक भाषा है।

पुर्तगाली भाषा की लिपि रोमन है। इस भाषा को बोलने वाले लगभग 20 करोड़ हैं। पुर्तगाली भाषा को बोलने वाले दुनिया भर में पाए जाते है। पुर्तगाली रोम भाषा समूह का हिस्सा है। जो पुर्तगाल में विकसित हुआ था। पुर्तगाली विश्व की 6 वीं सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है।

यह दक्षिण अमेरिका में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा हैं। लैटिन अमेरिका में दूसरी और अफ्रीका में 10 वीं सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा हैं। पुर्तगाली यूरोपीय संघ की आधिकारिक भाषा हैं। इसके अलावा यह दुनिया की 10 सबसे प्रभावशाली भाषाओं में से एक हैं।

जब रोमन 216 ईसा पूर्व इबेरिया प्रायद्वीप में पहुंचे तो उनके साथ लैटिन भाषा का भी आगमन हुआ। जिससे सभी रोमन भाषाओँ का विकास हुआ हैं। लैटिन में पुर्तगाली भाषा को लुसिटानियन के रूप में जाना जाता है।

409 से 711 ईस्वी के बीच पश्चिमी यूरोप में रोमन साम्राज्य का पतन हो गया और इबेरिया प्रायद्वीप पर जर्मन का शासन स्थापित हुआ। उन्होंने अगले 300 वर्षों इस क्षेत्र पर शासन किया, जिसके कारण कुछ जर्मनी शब्द पुर्तगाली शब्दकोष का हिस्सा बन गए हैं।

Related Posts