महानदी छत्तीसगढ़ और ओडिशा राज्य से होकर बहती है और अंततः बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है। महानदी नदी पूर्व मध्य भारत की एक प्रमुख नदी है। इसका क्षेत्रफल लगभग 132,100 वर्ग किलोमीटर है और इसकी कुल लंबाई 900 किलोमीटर है।
महानदी में हीराकुंड बांध बनाया गया है। जो 1947 में भारत की आजादी के बाद पहली प्रमुख बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना थी। कई अन्य मौसमी भारतीय नदियों की तरह, महानदी भी कई पहाड़ी नदियों का एक संयोजन है। यह नदी छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के सिहावा पर्वत से निकलती है। नदी का श्रोत कई छोटी धाराओं से मिलकर बनती हैं।
Post a Comment
Post a Comment